फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh Special team of SP raided the premises of a famous bookie in civil dress.

Damoh: एसपी की स्पेशल टीम ने नामचीन सटोरिए के अड्डे पर मारा छापा, दो बोरा चिल्लर सहित लाखों की नकदी जब्त

Thu, 01 Aug 2024 10:31 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2024 10:31 AM IST
सार

दमोह पुलिस ने सटोरियों पर कार्रवाई की है। सिविल ड्रेस में पहुंची टीम ने एक जगह से 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो बोरों में भरी चिल्लर और लाखों की नकदी बरामद की है। 

विज्ञापन
damoh Special team of SP raided the premises of a famous bookie in civil dress.
चिल्लर की बोरी लेकर जाता पुलिसकर्मी

विस्तार

दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की स्पेशल टीम ने जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर हटा के नामचीन सटोरियों के अड्डे पर बुधवार शाम दबिश दी। इसमें दो बोरा चिल्लर सहित पांच लाख रुपए नगद जब्त किए गए। टीम ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। हटा पुलिस को इस कार्रवाई की भनक नहीं लगी और मुखबिर से सूचना मिलने पर एसपी सोमवंशी ने दमोह से सिविल ड्रेस में फोर्स भेजकर कार्रवाई कराई।
विज्ञापन


बता दें कि दमोह से पहुंची टीम ने हटा के चंडी जी मंदिर के पास, राय चौराहा और संजय वार्ड हटा में बजरिया मुख्य मार्ग पर सटोरियों के अड्डों पर एक साथ छापा मारा। इसमें संजय वार्ड के नामचीन सटोरिया करिया गुड्डा के घर को घेर कर छापा मारा तो घर के भीतर सट्टा के नंबर लगाते 26 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य मार्ग पर निजी वाहनों से सिविल में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़कर वाहनों में बैठाकर हटा पुलिस थाने रवाना किया। छापामार कार्रवाई की सूचना से हटा में पदस्थ पुलिस कर्मी भी रेड करने वाली टीम की जानकारी जुटाने में लग गए। टीम को आरोपी करिया गुड्डा के घर बड़ी मात्रा में चिल्लर और और छोटे बड़े नोट मिले। जिन्हें बोरो में भरकर पुलिस थाने लाई। चिल्लर गिनने की जगह वजन के लिए बाजार से तौल मशीन बुलाई गई। पुलिस ने तीन बाइकें और 25 से अधिक मोबाइल भी भी जब्त किए। जब सटोरियों को पुलिस वाहनों से थाना लाया जा रहा था तो सड़क पर लोगों का हुजूम बाजार में लगा रहा। इसके अलावा चंडी जी मंदिर के पास राकेश राय, राय चौराहा के पास रिंकू वर्मन के अड्डों से भी सटोरियों को पकड़ा। जबकि अन्य छुटपुट सटोरिया भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed