फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Sarpanches of 17 gram panchayats submitted a memorandum to the Chief Minister to make Bandakpur a sub-tehsil

Damoh News: बांदकपुर को उप तहसील बनाने की अपील, 17 ग्राम पंचायत के सरपंचों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Nov 2024 05:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 05:35 PM IST
सार

Damoh: 17 ग्राम पंचायत के सरपंचों ने गुरुवार को दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर को ज्ञापन दिया है। उनकी मांग है कि बांदकपुर क्षेत्र में 40 गांव आते हैं, इसलिए यहां पर जमीन संबंधी विवादों के निराकरण के लिए एक उप तहसील खोली जाए।

विज्ञापन
Sarpanches of 17 gram panchayats submitted a memorandum to the Chief Minister to make Bandakpur a sub-tehsil
ज्ञापन सौंपते सरपंच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के दमोह जनपद में आने वाली 17 ग्राम पंचायत के सरपंचों ने गुरुवार को दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर को ज्ञापन दिया है। उनकी मांग है कि बांदकपुर क्षेत्र में 40 गांव आते हैं, इसलिए यहां पर जमीन संबंधी विवादों के निराकरण के लिए एक उप तहसील खोली जाए और साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र भी खोला जाए। सरपंचों ने बताया की 40 गांव के लोगों के लिए यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन


इसके अलावा बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ विराजमान है, जहां देशभर से हजारों की संख्या में भक्तगण यहां पहुंचते हैं। उन भक्तों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी उप स्वास्थ्य केंद्र एक बेहतर व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

बांदकपुर क्षेत्र के सरपंच मनोज ठाकुर, तखत सिंह, राकेश सेन, मनीष रैकवार, पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया की यहां पर उप तहसील और उप स्वास्थ्य केंद्र की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी पंचायत के सभी लोगों का मुख्यालय बांदकपुर है। ज्यादातर लोग खरीदारी करने के लिए यही आते हैं और 40 गांव के लोगों के लिए बांदकपुर सुविधाजनक स्थान है। इसलिए वह चाहते हैं कि उनकी मांगों पर गौर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed