फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Sarpanch dies, another injured in collision with Taradehi police vehicle

Damoh News: तारादेही थाना पुलिस के वाहन की टक्कर से सरपंच की मौत, दूसरा घायल, एसपी बोले जांच करेंगे कार्रवाई

Tue, 27 Aug 2024 02:27 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2024 02:27 PM IST
सार

एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि वाहन चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। घटना के समय वाहन में कौन-कौन था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Damoh Sarpanch dies, another injured in collision with Taradehi police vehicle
पंचनामा कार्यवाई करती पुलिस

विस्तार

दमोह जिले के तारादेही थाना अंतर्गत ग्राम बांसी मुलरा में सोमवार रात बाइक सवार दो लोगों को तारादेही थाने के वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि वाहन चालक ने न केवल बाइक सवारों को टक्कर मारी बल्कि घटना के बाद घायलों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गजराज पिता भाईलाल आदिवासी (65) और सरपंच भोजराज पिता श्रीराम आदिवासी (50) चिरचिता थाना देवरी जिला सागर के निवासी हैं। दोनों बाइक से तारादेही थाना के ग्राम मुलरा आए थे। सोमवार रात को वापस लौटते समय ग्राम फुलरा बांसी के पास तारादेही थाना के वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे बाद पुलिस वाहन में सवार लोग वहां से भाग गए। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल भोजराज की मौके पर मौत हो गई, जबकि गजराज गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ग्राम पंचायत के सरपंच थे।
विज्ञापन


घायल गजराज आदिवासी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घायल ने बताया कि वह और उनका चचेरा भाई सरपंच भोजराज, मुलरा गांव में अपने बेटे की ससुराल में कजलिया देने आए थे। लौटते समय मोड़ पर सामने से आ रहे पुलिस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग गया। बाद में ग्रामीण और भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे। चिरचिता पंचायत में रोजगार सहायक अशोक ठाकुर ने बताया कि सरपंच भोजराज अपने भाई के साथ मुलरा आए थे। सरपंच के पुत्र का विवाह तेंदूखेड़ा ब्लॉक के देवरीखेड़ा में हुआ था, इसलिए वे दोनों साथ आए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलरा निवासी देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस पूरी घटना को खेत में काम करने वाली महिलाओं ने देखा। पुलिस के वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर वापस तारादेही थाने चला गया। घटना के समय दोनों लोग घायल थे। अगर भोजराज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन, पुलिस ने तीन घंटे तक हमारे फोन भी नहीं उठाए। इस दौरान सरपंच भोजराज की मौत हो गई और दूसरा घायल मौके पर पड़ा तड़पता रहा।
 
तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि थाने का वाहन सर्रा में यातायात व्यवस्था के लिए जा रहा था। मैं थाने पर ही था। वाहन में कितने पुलिसकर्मी गए थे, इसकी जांच की जा रही है। इधर, परिजनों के हंगामा करने पर तेंदूखेड़ा एसडीओपी डीएस ठाकुर और जिले का बल तारादेही पहुंचा। परिजनों को समझाइश के बादा शव को तेंदूखेड़ा लेकर लाया गया। मंगलवार सुबह तारादेही पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

 
जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि वाहन चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वाहन में घटना के समय कौन-कौन मौजूद था। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed