{"_id":"65ef0986cf9c3c7405029aa2","slug":"damoh-railway-route-was-disrupted-for-an-hour-due-to-broken-wire-trains-remained-standing-at-the-station-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: तार टूटने से एक घंटे बाधित रहा रेल मार्ग, स्टेशन पर खड़ी रही यात्री ट्रेनें, परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: तार टूटने से एक घंटे बाधित रहा रेल मार्ग, स्टेशन पर खड़ी रही यात्री ट्रेनें, परेशान हुए यात्री
Mon, 11 Mar 2024 07:09 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 07:09 PM IST
सार
सागर जिले के गणेशगंज रेलवे स्टेशन के आगे गिरवर स्टेशन के समीप ओआईसी का तार टूट जाने से रेल यातायात बाधित रहा। सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रेल यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
दमोह में एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीना रेल मार्ग पर गिरवर रेलवे स्टेशन के समीप ओआईसी तार टूटने से कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं और सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा और सुधार होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। एक पैसेंजर ट्रेन दमोह रेलवे स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही और इसी तरह एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन करैया भदोली स्टेशन पर रुकी रही। सोमवार दोपहर यह हादसा हुआ।
दमोह स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने बताया कि सागर जिले के गणेशगंज रेलवे स्टेशन के आगे गिरवर स्टेशन के समीप ओआईसी का तार टूट जाने से रेल यातायात बाधित रहा, क्योंकि दमोह रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के खड़े होने के लिए प्लेटफॉर्म नहीं था। कटनी से बीना की ओर जाने वाली मेमू पैसेंजर यात्री ट्रेन दमोह स्टेशन पर साढ़े तीन बजे पहुंची, लेकिन गिरवर में सुधार कार्य में समय लगने के बाद करीब एक घंटे तक यह ट्रेन प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर खड़ी रही। इसके आगे असलाना और पथरिया रेलवे स्टेशन पर दो मालगाड़ी खड़ी होने से दमोह स्टेशन पर कोई प्लेटफॉर्म नहीं था कि यात्री ट्रेन को यहां खड़ा किया जा सके। इसी तरह जबलपुर से राजकोट जाने वाली वेरावल एक्सप्रेस को करैया भदोली स्टेशन पर रोका गया और जब सुधार कार्य खत्म हो गया तब दमोह स्टेशन पर खड़ी मेमू ट्रेन को साढ़े चार बजे आगे बढ़ाया गया और 3 बजकर 15 मिनट पर दमोह पहुंचने वाली वेरावल एक्सप्रेस शाम करीब पांच बजे प्लेटफॉर्म एक पर पहुंची।
दमोह स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने बताया कि सुधार कार्य होने के बाद सबसे पहले मेमू पैसेंजर को आगे बढ़ाया गया और करीब पांच बजे वेरावल एक्सप्रेस को करैया स्टेशन से आगे बढ़ाकर दमोह के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर लिया गया। तार टूटने के कारण यात्रियों को यह परेशानी उठानी पड़ी जैसे ही सुधार हुआ ट्रेनों का आवागमन चालू हुआ।