{"_id":"6779ea370986c66f960ba273","slug":"damoh-purchase-of-grains-under-the-protection-of-armed-police-in-krishi-upaj-mandi-two-security-personnel-deployed-after-grain-theft-and-dispute-damoh-news-c-1-1-noi1223-2488469-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पुलिस के पहरे में अनाज की खरीदी, कृषि उपज मंडी में चोरी और विवाद के बाद जवान किए गए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पुलिस के पहरे में अनाज की खरीदी, कृषि उपज मंडी में चोरी और विवाद के बाद जवान किए गए तैनात
Sun, 05 Jan 2025 09:11 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 09:11 AM IST
सार
मंडी परिसर में अनाज चोरी, किसानों और पल्लेदारों के बीच विवाद की घटनाएं बढ़ गई थीं। इसे देखते हुए मंडी प्रशासन ने सशस्त्र जवानों की तैनाती की है। हालांकि, रात के समय सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की वजह से चोरी की वारदात जारी हैं।
विज्ञापन
मंडी में मौजूद पुलिस के जवान
विस्तार
दमोह जिले के सागरनाका स्थित जिला कृषि उपज मंडी में अब सशस्त्र पुलिस के जवानों की मौजूदगी में अनाज की खरीदी हो रही है। मंडी परिसर में दो जवान तैनात हैं जो लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी तरह के विवाद की स्थिति न बने।
विज्ञापन
दरअसल, हाल ही में मंडी परिसर में अनाज चोरी, किसानों और पल्लेदारों के बीच विवाद की घटनाएं बढ़ गई थीं। इसे देखते हुए मंडी प्रशासन ने सशस्त्र जवानों की तैनाती की है। हालांकि, रात के समय सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की वजह से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को मंडी से एक व्यापारी की सोयाबीन की दो बोरियां चोरी हो गईं। इस घटना को लेकर समस्त व्यापारियों ने मंडी सचिव को शिकायत पत्र सौंपा। हम्माल संघ के पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी का कहना है कि मंडी परिसर में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, जिनके नाम पुलिस को बताए जा चुके हैं। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने से घटनाओं का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
मंडी सचिव ने की बैठक
सोयाबीन चोरी की घटना और व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र बजाज के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता के बाद मंडी परिसर में व्यापारी और किसान आक्रोशित हो गए। कलेक्टर और एसपी के निर्देश पर किसानों और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मंडी सचिव ने शनिवार को कर्मचारियों के साथ बैठक की।
सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं
मंडी सचिव आरके सैयाम ने बताया कि परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दमोह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसएएफ 14वीं बटालियन के जवानों को तैनात किया गया है। इसी बीच, देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार और सागर नाका चौकी प्रभारी नीतीश जैन भी पुलिस बल के साथ मंडी परिसर का निरीक्षण करते नजर आए।

मंडी में मौजूद पुलिस के जवान
