फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Three engineers were robbed and attacked with knives by posing as fake police referred to Jabalpur

Damoh News: नकली पुलिस बनकर तीन इंजीनियर के साथ लूट कर चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

Mon, 16 Sep 2024 12:22 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 12:22 PM IST
सार

घायलों ने बताया कि वह निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से वापस लौट रहे थे, तभी अपने आपको पुलिस बताने वाले तीन युवक मिले और गांजा सप्लाई की बात कह आरोपियों ने जबरन हमारी तलाशी लेकर 20,000 हजार रुपये निकाल लिए और हमारे ऊपर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Damoh Three engineers were robbed and attacked with knives by posing as fake police referred to Jabalpur
घायल का इलाज करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर बाइपास पर रविवार रात मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण में काम करने वाले तीन इंजीनियर के साथ तीन बदमाशों ने नकली पुलिस बनकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इंजीनियर ने उनका विरोध किया तो उन पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर इंजीनियर के सहकर्मी घटना स्थल पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीएसपी अभिषेक तिवारी के साथ देहात थाना पुलिस भी पहुंची और घायलों से जानकारी ली। उधर, घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और चारो ओर नाकेबंदी कर दी। घायल इंजीनियर में दयाराम कुशवाहा, किशन राठौड़ और मनसुख शामिल हैं। घायलों ने बताया कि वह निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें तीन युवक मिले। उन्होंने कहा कि वह पुलिसकर्मी हैं और उन्हें खबर मिली कि यहां से तुम तीनों गांजा लेकर जा रहे हो। हमने उनको बताया कि हम इंजीनियर हैं और कॉलेज निर्माण का काम कर रहे हैं, लेकिन आरोपियों ने बात नहीं सुनी और जबरन हमारी तलाशी लेकर 20,000 हजार रुपये निकाल लिए और वहां से जाने लगे।
विज्ञापन


हमने उन्हें रोका, तो बदमाशों ने हम पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दयाराम कुशवाहा और मनसुख के पेट में चाकू लगने से उनकी आंत बाहर आ गई। वहीं, किशन राठौड़ के हाथ की नस कट गई। इसलिए रात में ही प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी डॉक्टर विक्रांत चौहान ने तीनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। देर रात बाकी दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed