फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Police raid on illegal arms manufacturing factory in Damoh

Damoh: अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पर पुलिस का छापा, दस कट्टा, रिवॉल्वर के साथ हथियार बनाने की सामग्री जब्त

Sat, 04 Jan 2025 09:16 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 09:16 AM IST
सार

Damoh: टीआई आनंद राज के नेतृत्व में टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित हथियार की फैक्टरी में दबिश दी गई। जहां पर 14 कंपलीट हथियार पाए गए। जिसमें 10 देशी कट्टा, 2 छकड़ी रिवाल्वर एवं 2 पिस्टल मौके से जब्त की गई।

विज्ञापन
Police raid on illegal arms manufacturing factory in Damoh
जानकारी देते एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुरा क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश दी गई। जहां पर 10 देशी कट्टा, दो रिवाल्वर एवं दो पिस्टल सहित हथियार बनाने की सामग्री जब्त की गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि चैनपुरा क्षेत्र में अवैध हथियारों की फैक्टरी के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी। जिसपर थाना कोतवाली टीआई आनंद राज के नेतृत्व में टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित हथियार की फैक्टरी में दबिश दी गई। जहां पर 14 कंपलीट हथियार पाए गए। जिसमें 10 देशी कट्टा, 2 छकड़ी रिवाल्वर एवं 2 पिस्टल मौके से जब्त की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा कट्टा बनाने के पार्ट्स, रिवाल्वर व पिस्टल बनाने का सामान, जिनमें ग्लाइंडर, बोर मशीन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने मौके पर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें चैनपुरा निवासी आरोपी भरत भूषण पिता कैलशनाथ बंसल, जबलपुर नाका निवासी परमसुख पिता रामदीन रैकवार एवं हिंडोरिया थाना के ग्राम आंवरी निवासी भूरा उर्फ रजनीकांत पिता रमेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कोतवाली टीआई आनंद राज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही पूछताछ
चैनपुरा में चोरी छिपे लंबे समय से हथियारों की फैक्टरी संचालित हो रही थी। ऐसे में संभावना है कि इन आरोपियों द्वारा कई लोगों को हथियार बेचे गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर पता लगाया जा रहा है कि इनके द्वारा किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी भूरा उर्फ रजनीकांत विश्वकर्मा पूर्व में भी अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जा चुका है। जिसके विरूद्ध पूर्व में मामला दर्ज हैं। इस मामले में और जैसे नाम सामने आयेंगे आरोपी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed