फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Police chasing the liquor mafia recovered 40 boxes of illicit liquor from the car

Damoh News: शराब माफिया का पुलिस ने पीछा किया तो कार छोड़कर भागा, 40 पेटी अवैध शराब जब्त

Sat, 19 Oct 2024 08:46 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 08:46 AM IST
सार

भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारी कल्याण सिंह ने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। हमारा संगठन समय-समय पर पुलिस को सूचना देकर शराब पकड़वाता रहता है।

विज्ञापन
Damoh Police chasing the liquor mafia recovered 40 boxes of illicit liquor from the car
कार से बरामद की गई शराब

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के बड़ी देवी रेलवे फाटक के पास शुक्रवार रात पुलिस ने एक कार का पीछा करते हुए उसे रोक लिया और फिर  40 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी कार छोड़कर भाग निकला, लेकिन इससे पहले उसने पुलिस के बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की थी। यह कार्रवाई भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर हुई।

विज्ञापन


दमोह जिले में नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि हटा मार्ग से एक कार दमोह में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रही है। संगठन के लोगों ने देहात थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कार को रोकने के लिए देहात थाने के सामने बैरिकेड्स लगाए, लेकिन आरोपी कार चालक बैरिकेड्स तोड़ते हुए वहां से भाग निकला और बड़ी देवी रेलवे फाटक क्रॉस कर शहर में घुसने का प्रयास किया। लेकिन, उसी समय किसी ट्रेन के गुजरने के कारण रेलवे फाटक बंद था। भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों ने कार चालक को घेर लिया। पीछे से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, इस बीच आरोपी अपनी कार क्रमांक MP 20 CA 8014 छोड़कर फरार हो गया। देहात थाना पुलिस ने कार को डायल हंड्रेड की सहायता से टोचन कर थाने पहुंचाया। कार की तलाशी में उससे 40 पेटी अवैध शराब मिली है।
विज्ञापन


भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारी कल्याण सिंह ने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। हमारा संगठन समय-समय पर पुलिस को सूचना देकर शराब पकड़वाता रहता है। इसी तरह की सूचना उन्हें मिली थी, जिसके बाद उन्होंने देहात थाना पुलिस को सूचना दी, और इतनी बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई। शराब की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी कार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत मामला दर्ज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed