{"_id":"672b43a406114f78450e8921","slug":"damoh-police-caught-a-pickup-full-of-illicit-liquor-which-was-running-away-after-hitting-a-police-vehicle-48-boxes-of-illicit-liquor-seized-damoh-news-c-1-1-noi1223-2287721-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भाग रही अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी, 48 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भाग रही अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी, 48 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Wed, 06 Nov 2024 04:51 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 04:51 PM IST
सार
दमोह पुलिस ने 48 पेटी अवैध शराब से भरे पिकअप वाहन को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह शराब जबलपुर से महराजपुर ले जाई जा रही थी। कुल जप्ती की कीमत 15 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब
विस्तार
तारादेही पुलिस ने मंगलवार रात अवैध शराब से भरे पिकअप वाहन को पकड़ा है, जिसकी कीमत लाखों में है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी तेंदूखेड़ा पुलिस के डायल 100 वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा।
विज्ञापन
48 पेटी अवैध शराब जब्त
तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने पिकअप वाहन को रोका और तलाशी के दौरान 48 पेटी अवैध शराब बरामद की। यह शराब 'लाल मसाला' ब्रांड की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जबलपुर से इस अवैध शराब को सागर जिले के महराजपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
कुल 15 लाख 70 हजार की जब्ती
तारादेही थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोहदर पुल के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। बरामद शराब की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये है, जबकि पिकअप वाहन की कीमत 13 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं जिनकी कीमत 30 हजार रुपये है।
विज्ञापन
आरोपियों पर मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों में राहुल पिता केसु अहिरवार, जगत पिता सुखचैन अहिरवार और अमन पिता भोला सेन शामिल हैं। तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
