{"_id":"6790675d126da3caf90825f3","slug":"damoh-police-arrested-two-accused-who-were-carrying-explosive-material-in-the-car-a-blasting-machine-along-with-600-cells-was-recovered-damoh-news-c-1-1-noi1223-2547015-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कार में ले जा रहे विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार, 600 सेल के साथ ब्लास्ट करने वाली मशीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कार में ले जा रहे विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार, 600 सेल के साथ ब्लास्ट करने वाली मशीन जब्त
Wed, 22 Jan 2025 11:25 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:25 AM IST
सार
डीएसपी भावना दांगी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से डायनामाइट के 600 सेल, ब्लास्ट करने की मशीन, 10 कैप समेत अन्य सामान जब्त किया गया है। अरोपियों से इसे लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपियों से जब्त विस्फोटक
विस्तार
दमोह कोतवाली पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। इस मामले में सागर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी भावना दांगी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि धरमपुरा सीताबावली के पास कार नंबर एमपी 15 सीए 5159 में अवैध विस्फोटक सामग्री ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को घेराबंदी कर रोका। कार में सवार नीलेश पिता वृंदावन विश्वकर्मा एवं सतीश पिता भरत विश्वकर्मा निवासी रोन कुमरई, जिला सागर के कब्जे से डायनामाइट के 600 सेल, तीन डोरी के बंडल, ब्लास्ट करने की मशीन, 10 कैप, दो बिट, एक लोहे की रॉड और ड्रिल जब्त की गई। जिसकी कुल कीमत 48 हजार 600 रुपए है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और कार को भी जब्त कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई में कोतवाली टीआई आनंद राज सहित टीम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
इधर, सिंगरौली जा रहे दो युवकों से मारपीट कर प्याज लूटी
दमोह देहात थाना क्षेत्र के ग्राम समन्ना तिराहा पेट्रोल पंप के पास बीती रात दो युवकों के साथ मारपीट कर एक बोरी प्याज लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पथरिया थाने के ग्राम रजवांस निवासी राहुल राठौर (25) एवं उमाशंकर रैकवार (21) ने बताया कि वे दोनों मित्र हैं और बीती रात मालवाहक वाहन से प्याज लेकर पथरिया से सिंगरौली जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच समन्ना पेट्रोल पंप के पास रात करीब 9:30 बजे 5 बदमाशों ने गाड़ी रुकवाई और अचानक फरसा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने वाहन में रखी एक बोरी प्याज लूट ली। घटना के बाद पीड़ितों ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

