{"_id":"6746fdf640c3a9b66100464d","slug":"damoh-patients-were-wandering-in-the-hospital-and-the-staff-were-sunbathing-in-the-hotel-cbmo-reprimanded-them-and-said-if-you-want-to-sunbathe-then-why-do-you-need-to-come-to-the-hospital-damoh-news-c-1-1-noi1223-2358649-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: भटक रहे थे मरीज और कर्मचारी होटल में ले रहे थे धूप, CBMO ने फटकारा, बोले- तो अस्पताल आने की क्या जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: भटक रहे थे मरीज और कर्मचारी होटल में ले रहे थे धूप, CBMO ने फटकारा, बोले- तो अस्पताल आने की क्या जरूरत
Wed, 27 Nov 2024 07:22 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 07:22 PM IST
सार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही उजागर हुई। सीबीएमओ डॉ. आरआर बागरी ने निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया, जबकि मरीज इलाज के लिए इंतजार कर रहे थे। कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए ईमानदारी से काम करने और समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
निरीक्षण करते सीबीएमओ
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार सुबह मरीजों ने इलाज के लिए पहुंचकर लापरवाही का सामना किया। स्वास्थ्य कर्मचारी अपने कार्यस्थलों पर मौजूद होने के बजाय धूप सेंकने और गपशप में व्यस्त थे, जबकि डॉक्टर मरीजों का इंतजार कर रहे थे। मरीजों की परेशानी बढ़ने पर किसी ने इसकी शिकायत सीबीएमओ डॉ. आरआर बागरी से की, जिन्होंने तुरंत अस्पताल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
कर्मचारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी
सुबह 10:30 बजे तक काउंटर खाली थे। पर्ची काउंटर, दवा वितरण और ओपीडी में कोई कर्मचारी नहीं दिखा, जबकि मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कई कर्मचारी अस्पताल परिसर के बाहर होटल और अन्य स्थानों पर धूप सेंकते मिले।
कर्मचारियों को दी सख्त चेतावनी
सीबीएमओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट हिदायत दी, "अगर काम नहीं करना है तो अस्पताल आने की जरूरत नहीं। धूप सेंकनी है तो होटल पर ही रुकें।" कुछ कर्मचारियों को पूरे दिन की छुट्टी की चेतावनी देकर वापस भेज दिया गया। सीबीएमओ ने कहा कि जो जहां ड्यूटी पर तैनात है, उसे समय पर उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह की ड्यूटी पर ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान सीबीएमओ ने उन कर्मचारियों से सवाल किए जो समय से पहले अस्पताल छोड़कर चले जाते थे। कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी का पूरा रिकॉर्ड नहीं दे पाए। इसके बाद लैब का निरीक्षण किया गया, जहां कुछ कर्मचारी देरी से पहुंचे थे।
लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
डॉ. बागरी ने कहा, "लगातार शिकायतें मिल रही थीं, इसलिए निरीक्षण किया गया।" उन्होंने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने और समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि लापरवाही जारी रही, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीबीएमओ के इस निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य केंद्र में अनुशासन का माहौल बना और कर्मचारी अपने काम पर लग गए।