{"_id":"66dc6367401a32ed5d0d4c0a","slug":"damoh-parents-and-son-died-in-a-collision-with-a-maruti-van-accident-happened-while-going-to-the-thirteenth-day-ceremony-damoh-news-c-1-1-noi1223-2080201-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: वैन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और बेटे की मौत, चालक फरार, बेलखेड़ा के कटायाघाट के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: वैन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और बेटे की मौत, चालक फरार, बेलखेड़ा के कटायाघाट के पास हादसा
Sat, 07 Sep 2024 09:03 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 09:03 PM IST
सार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत हनुमतबरो गांव के तीन लोगों की जबलपुर जिले के बेलखेड़ा के कटायाघाट में सड़क हादसे में मौत हो गई। एक मारुति वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी मारुति वैन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना के हनुमतबरो गांव निवासी तीन लोगों की शनिवार दोपहर जबलपुर जिले के बेलखेड़ा के कटायाघाट में सड़क हादसे में मौत हो गई। मारुति वैन की टक्कर से ये हादसा हुआ। मृतकों में माता-पिता और बेटा शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पति, पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेलखेड़ा पुलिस ने शव का पीएम करवाते हुए वैन चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद वैन चालक फरार बताया जा रहा है। माता-पिता अपने बेटे के ससुराल में एक तेरहवीं कार्यक्रम में जा रहे थे।
विज्ञापन
बेलखेड़ा थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के ग्राम हनुमतबारो में रहने वाले प्रेम सिंह (58) पत्नी शील बाई (53) और बेटा मोहन गौड़ (38) के साथ बेलखेड़ा के मातनपुर जा रहे थे। बाइक को मोहन चला रहा था। कटायाघाट बेलखेड़ा मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही वैन क्रमांक एमपी 20 टी 9759 के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोहन, शील और प्रेम सिंह कई फीट दूर जा गिरे और घटना के बाद वैन भी पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में माता-पिता दो ने मौके पर दम तोड़ दिया और बेटे की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद वैन चालक वैन छोड़कर मौके से भाग निकला। साप्ताहिक बाजार होने के चलते आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
मोहन गोड़ तेंदूखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत जामुन के अंतर्गत आने बाले ग्राम हनुमतबागो का निवासी है ओर उसकी सुसराल जबलपुर के मातापुर में है। वहां कुछ दिन पूर्व परिवार में गमी हो गई थी, जिसकी तेरहवी शनिवार को थी। उसमे शामिल होने मोहन अपने माता पिता के साथ बाइक से सुसराल जा रहा था। तभी सामने से आ रही ओमनी की टक्कर से तीनों की मौत हो गई। ग्राम पंचायत जामुन के रोजगार सहायक पंचम सिंह ओर तेंदूखेड़ा जनपद उपाध्यक्ष पुरन सिंह ने बताया कि मोहन घर में एक लौता था और माता-पिता उसी के साथ उसकी सुसराल जा रहे थे, लेकिन बीच मे घटना हो गई। जानकारी लगते ही पूरे गांव मातम का माहौल बन गया।
