फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Over a dispute of Rs 15, a barber attacked a young man with hair cutting scissors

Damoh News: 15 रुपये के विवाद में नाई ने युवक पर कैंची से किया हमला, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज की FIR

Sat, 08 Feb 2025 12:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2025 12:13 PM IST
सार

देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर घायल के बयान लिए गए। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों के बीच 15 रुपये को लेकर विवाद हुआ था।  

विज्ञापन
Damoh Over a dispute of Rs 15, a barber attacked a young man with hair cutting scissors
जिला अस्पताल में भर्ती घायल

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण कुटी के पास शुक्रवार रात एक नाई ने 15 रुपए के विवाद में युवक पर कैंची से हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में लाया गया और परिजनों ने देहात थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायल जयदीप पिता राजेश पटेल 22 निवासी लक्ष्मणकुटी ने बताया वह शुक्रवार रात खाना खाने के बाद बाहर दुकान पर गुटका लेने गया था। इस दौरान सैलून की दुकान चलाने वाले रत्नेश सेन ने 15 रुपए बकाया होने पर विवाद शुरू कर दिया। जयदीप ने कहा वह पैसे दे देगा, इस दौरान आरोपी रत्नेश ने बाल काटने वाली कैंची उसकी पीठ में घोप दी और भाग गया। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने उसे लेकर देहात थाने पहुंचे, उसके बाद उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जानकारी लगने पर देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन


इधर, किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म
दमोह देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   पुलिस के अनुसार आरोपी अस्सू पटेल पीड़िता को पहले से जानता था। उसने बातों में उलझाकर गुरुवार रात किशोरी को बुलाया और अपने दोस्त गौरव पटेल के साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। इस दौरान सुनसान जगह ले जाकर अस्सू पटेल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी गई कि यदि किसी को घटना की जानकारी दी तो तुम्हारे मां-बाप को जान से मार देंगे। किशोरी भयभीत हालत में घर पहुंची, उसकी हालत को देखते हुए परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे पुलिस के पास ले गए और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद महिला अधिकारी को जांच सौंपी गई है। महिला अधिकारी द्वारा छात्रा से पूरी घटना की जानकारी ली। दोनों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed