फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh One lakh stolen from fruit wholesaler shop suspect seen in CCTV complaint lodged with police

Damoh: फलों के थोक व्यापारी की दुकान से पार कर दिए एक लाख, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध, पुलिस में की शिकायत

Wed, 04 Dec 2024 08:51 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2024 08:51 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया, एक युवक आसपास ही घूम रहा था। जैसे ही हम केले लेने गए वह दुकान की ड्रॉज से रुपये निकाल कर भाग गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसमें एक चोर सफेद नीली रंग की जैकेट पहने स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Damoh One lakh stolen from fruit wholesaler shop suspect seen in CCTV complaint lodged with police
सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के कचौरा बाजार फल मंडी में फलों के थोक व्यापारी की दुकान के ड्रॉज से एक लाख 14 हजार रुपये गायब कर दिए जाने का घटनाक्रम सामने आता है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक दिखने के बाद चोरी की शिकायत पुलिस थाने में की गई और पुलिस ने फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमन यादव ने बताया कि प्रतिदिन की भांति बुधवार सुबह करीब आठ बजे दुकान पहुंचे और आसपास के स्थानों से आने वाले लोगों से फलों का ऑर्डर लेने लगे। जो सामग्री बाहर से आई थी, उसका पेमेंट भी करना था। इसलिए घर से पैसे लेकर आए थे, जो ड्रॉज में रख दिए। उस समय तक यह अंदाजा नहीं था कि दुकान के बाहर खड़ा युवक ही वह पैसे पार कर देगा। इसी बीच केले का ऑर्डर आ गया तो वह कुछ दूर चले गए।
विज्ञापन


वापस आकर मैनेजर से पेमेंट को लेकर चर्चा करते रहे और जब दराज खोला तो एक लाख 14 हजार रुपए गायब थे। हमने तुरंत आसपास के सीसीटीवी कैमरा में दिखवाया तो पता चला कि एक व्यक्ति जो काफी देर से हमारी दुकान पर नजर रखे हुए था और आसपास ही घूम रहा था। जैसे ही हम केले लेने गए वह दुकान की ड्रॉज से रुपये निकाल कर रफूचक्कर हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसमें एक चोर सफेद नीली रंग की जैकेट पहने स्पष्ट दिखाई दे रहा था। जो काफी देर से दुकान के आसपास रहा और दुकान खाली देखकर रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। बता दें, फलों की मंडी में प्रतिदिन व्यापारियों का काफी लेनदेन होता है। इसलिए यहां पुलिस कर्मी तैनात होना भी बहुत जरूरी है। क्योंकि किसी दिन कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed