फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh One and a half month old baby dies after vaccination, family members accuse ANM of negligence

Damoh News: टीका लगाने के बाद डेढ़ महीने के मासूम की मौत, परिजनों ने एएनएम पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 28 Sep 2024 02:51 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2024 02:51 PM IST
सार

तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार बताया बच्चे की मौत पर परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पंचनामा कार्रवई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Damoh One and a half month old baby dies after vaccination, family members accuse ANM of negligence
मां की गोद में मासूम

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक अंतर्गत आने वाले झलोन गांव में रहने वाले डेढ़ महीने के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर गलत तरीके से टीका लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमेश आदिवासी शनिवार सुबह परिजनों के साथ मासूम बच्चे को लेकर तेंदूखेड़ा समुदायक स्वास्थय केंद्र पहुंचा था। जहां डाक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था टीका लगाने के बाद ही बच्चे की तबियत बिगड़ी है। रमेश ने बताया बच्चे की मां बेटे हर्ष को टीका लगवाने शुक्रवार को उपस्वस्थ केंद्र गई थी। जहां, एएनएम ने दो टीके लगाए उसके बाद मां बच्चे को घर लेकर आ गई। शाम से उसकी तबियत बिगड़ी और रात में बच्चा सोया गया, लेकिन, शनिवार सुबह नहीं उठा। कोई आहट नही हुई तो हम उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उपस्वस्थ केंद्र हो गया था बंद
मृत बच्चे की मां ने बताया कि शुक्रवार को जब टीका लगवाने बच्चे को लेकर गये थे तो और भी बच्चों को वहा टीका लग रहा था। सभी को एक एक टीका लगा था, मेरे बच्चे को दो टिके लगाए गए थे। शाम से बच्चे की तबियत बिगड़ी, उसे बुखार आ गया। तब उपस्वस्थ केंद्र जाने लगे, लेकिन वह बंद हो गया था। उसके बाद बच्चा चुप हो गया। हमें लगा बच्चा सो गया है, लेकिन सुबह तक जब नहीं उठा तो देखा बच्चे की मौत हो गई थी। एएनएम ने गलत तरीके से टीका लगाया है, जिसके कारण बच्चे की मौत हुई है। वहीं, मृत बच्चे के पिता ने बताया कि शादी के चार वर्ष बाद तो उनके घर बच्चा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोली एाएनएम
एएनएम मंजू पटेल ने कहा कि मैंने बच्चे हर्ष के अलावा अन्य बच्चों को भी बैक्सीन लगाई थी। हर्ष को तीन टीका लगाए थे और दो बैक्सीन की दवा पिलाई थी। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। फिर बच्चे की मौत कैसे हुई में भी हैरान हूं और स्वास्थय बिगड़ने पर मुझे परिवार के लोगों द्वारा कोई सूचना भी नहीं दी गई। तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार बताया बच्चे की मौत पर परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पंचनामा कार्रवई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed