फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Now Panchayat Secretary's phone hacked, on the other hand Anganwadi worker gave OTP

Damoh News: पंचायत सचिव का फोन हैक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी ठगी के लिए जाल में फंसाया

Tue, 05 Nov 2024 08:02 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 08:02 PM IST
सार

बोरिया ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव अपेन्द्र जैन का मोबाइल फोन भी हैक कर लिया गया। उनके फोन से अचानक कई ग्रुपों में मैसेज भेजे जाने लगे। बाद में अन्य लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
Damoh Now Panchayat Secretary's phone hacked, on the other hand Anganwadi worker gave OTP
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दी गई जानकारी

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में मंगलवार को फिर मोबाइल हैक होने की घटनाएं सामने आई हैं। इस बार एक पंचायत सचिव का फोन हैक हुआ। इसके अलावा, एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मोबाइल भी हैक हुआ और उससे ओटीपी भी मांगी गई। हालांकि, खाते में पैसे न होने के कारण ठगी होने से बच गईं। इसके अतिरिक्त, लगभग आधा सैकड़ा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मोबाइल भी हैक किए गए हैं।
विज्ञापन


बंद फोन से हुए मैसेज
बोरिया ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव अपेन्द्र जैन का मोबाइल फोन भी हैक कर लिया गया। उनके फोन से अचानक कई ग्रुपों में मैसेज भेजे जाने लगे। बाद में अन्य लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। जब उन्होंने फोन चेक किया, तो फोन बंद पाया। फिर उन्होंने फोन से सिम निकालकर अलग रख दी और पूरे फोन को रिसेट कर दिया। पंचायत सचिव अपेन्द्र जैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि उनके फोन से एक लिंक शेयर हो रही है। उन्होंने निवेदन किया कि जिसे भी यह लिंक मिले, कृपया उसे न खोलें, क्योंकि उनका फोन हैक हो चुका है।
विज्ञापन


ठगी का शिकार होने से बची महिला
वहीं, एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें ओटीपी का नंबर मांगा गया। महिला ने वह नंबर बता दिया, लेकिन उसका नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि उसके खाते में पैसे नहीं थे। बाद में महिला नगर के स्टेट बैंक पहुंची और अपने खाते पर होल्ड लगवाया। यह घटना जामुनखेड़ा गांव की एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को तेंदूखेड़ा के सर्रा सेक्टर में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के फोन से अचानक एक लिंक ग्रुप में शेयर होने लगी थी, जबकि उस लिंक का उस विभाग से कोई संबंध नहीं था।


साइबर सेल की चेतावनी
साइबर सेल प्रभारी अमित गौतम ने बताया कि अनजान लिंक न खोलें और अनजान नंबरों पर किसी भी प्रकार की बैंक संबंधी जानकारी न दें, क्योंकि बैंक का कोई भी अधिकारी फोन पर जानकारी नहीं लेता। यदि किसी के साथ ऐसी घटना होती है, तो वह साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकता है और पास के थाने में पुलिस को सूचित कर मदद ले सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed