फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   NI work completed, operation of passenger trains started after 19 days

Damoh: एनआई वर्क हुआ पूरा, 19 दिन बाद शुरू हुआ यात्री ट्रेनों का संचालन; 26 जोड़ी ट्रेनें हुई थी बंद

Sat, 14 Sep 2024 12:18 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 12:18 PM IST
सार

MP: दमोह रेलवे स्टेशन पर 19 दिन से चल रहे एनआई वर्क का काम शुक्रवार को पूरा हो गया है और अब शनिवार से सभी यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया।

विज्ञापन
NI work completed, operation of passenger trains started after 19 days
ट्रेनों की लोकेशन लेते अधिकारी

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन पर 19 दिन से चल रहे एनआई वर्क का काम शुक्रवार को पूरा हो गया है और अब शनिवार से सभी यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। शनिवार की रात राज्यरानी एक्सप्रेस भोपाल से दमोह पहुंचेगी और रविवार से दमोह से नियमित रूप से चालू हो जाएगी। इसके अन्य सभी 26 जोड़ी ट्रेनें जो रद्द की गई थीं एवं जो ट्रेनें दूसरे रूट से चलाई जा रही थीं, वह भी शनिवार से बीना-कटनी रूट से चालू हो गई। यह ट्रेनें शनिवार से अपने गंतव्य से रवाना हो जाएंगी जो रविवार से पूर्व निर्धारित समय से दमोह स्टेशन से रुकना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार से रेलवे का कंट्रोल रूम भी नए भवन में शिफ्ट हो गया है। यहां अत्याधुनिक डिजिटल प्रणाली से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। गौरतलब है कि एनआई वर्क के चलते 26 अगस्त से अधिकांश ट्रेनें रद्द की गई थीं। जिससे यात्रियों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ी। अब ट्रेनें चालू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद चालू होगी तीसरी लाइन
दमोह से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन का काम भी पूरा हो गया है। एनआई वर्क के दौरान तीसरी लाइन को प्लेटफार्म नंबर एक पर जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा ट्रेन को एक पटरी से दूसरी पटरी पर जाने के लिए मेन लाइन एवं प्लेटफॉर्म की लाइनों को भी अलग-अलग जगह जोड़ा गया है। अब सीआरएस कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी द्वारा इस लाइन का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद संभवतः अगले माह से तीसरी लाइन चालू हो जाएगी। जिससे दमोह से सागर की ओर एक ही समय में एक साथ दो-दो ट्रेन आ जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार जैन का कहना है कि एनआई वर्क पूरा हो गया है और शनिवार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा यह एक बहुत बड़ा काम था जो पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed