फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Woman cleaning house before Diwali fell from stool died due to snake bite

Damoh News: दीवाली से पहले घर की सफाई कर रही महिला स्टूल से गिरी, सांप के डसने से मौत

Thu, 09 Nov 2023 02:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 02:19 PM IST
सार

Damoh News: दमोह जिले के हिंडोलिया गांव में घर की सफाई कर रही महिला स्टूल से गिर गई, हालांकि स्टूल से गिरने के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। नीचे गिरी महिला की सांप के डसने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Damoh News: Woman cleaning house before Diwali fell from stool died due to snake bite
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं, जिसकी मौत जहां लिखी होती है वह व्यक्ति अपने आप वहां पहुंच जाता है। कुछ इसी तरह का वाक्या गुरुवार को दमोह जिले के हिंडोरिया में देखने को मिला। यहां मीना यादव नामक महिला पुताई करते समय स्टूल से नीचे गिरी, स्टूल से गिरने से उसे कुछ नहीं हुआ, लेकिन तभी उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दीपावली के त्यौहार से पहले महिला अपने घर में साफ सफाई कर रही थी और उत्साह से त्यौहार मनाने की तैयारी में थी, लेकिन सांप के डसने के चलते उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


महिला के परिजनों ने बताया कि साफ-सफाई करते समय मीना गिर गई और उसके बाद उसे सर्प ने डस लिया, जिसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत से उसके परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed