{"_id":"65ae78b3eee1e6c0320cb225","slug":"damoh-news-wild-animal-attacked-farmer-forest-department-team-engaged-in-searching-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: किसान पर जंगली जानवर ने किया हमला, घायल बोला- तेंदुआ था, सर्चिंग में जुटी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: किसान पर जंगली जानवर ने किया हमला, घायल बोला- तेंदुआ था, सर्चिंग में जुटी वन विभाग की टीम
Mon, 22 Jan 2024 07:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 22 Jan 2024 07:46 PM IST
सार
दमोह जिले में किसान पर जंगली जानवर ने हमला किया है। वहीं, घायल व्यक्ति का कहना है कि यह हमला तेंदुए ने किया है। फिलहाल, वन विभाग की टीम सर्चिंग में जुट गई है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह में हिंडोरिया थाना की बिलाई चौकी अंतर्गत आने वाले पटोहा गांव निवासी किसान जगदीश पटेल पर सोमवार दोपहर एक जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
किसान के बताए अनुसार उस पर तेंदुए ने हमला किया है। लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ ही था। यह घटना दमोह रेंज अंतर्गत पटोहा गांव की बताई गई है। दमोह रेंज और हटा रेंज का स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचा है।
विज्ञापन
वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके ने घायल की जानकारी लेने के साथ ही जांच के निर्देश दिए हैं। घायल ने बताया कि जब वह खेत पर था, उसी समय तेंदुए की तरह दिखने वाले जानवर ने उस पर हमला किया। वह जान बचाते हुए खेत से भागा और ग्रामीणों को सूचना दी। उधर, डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम खेत पहुंची और सर्चिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
