फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Two women who had gone to the fields to cut fodder died due to electric shock

Damoh News: चारा काटने खेत गई दो महिलाओं की करंट लगने से मौत, गुस्साए परिजनों ने दमोह-पन्ना मार्ग पर लगाया जाम

Sun, 24 Sep 2023 05:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 05:44 PM IST
सार

Damoh News: हटा के भिवाड़ी गांव में खेत में चारा काटने गई दो महिलाओं की 11 केवी की लाइन की चपेट में आने से करंट लगकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Damoh News: Two women who had gone to the fields to cut fodder died due to electric shock
करंट लगने से महिलाओं की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना के भिड़ारी गांव में रविवार दोपहर दो महिलाओं की 11 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों महिलाएं खेत पर चारा काटने गई थी, जहां से निकली लाइन के करंट की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों ने दमोह-पन्ना मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे प्रदर्शन किया और उचित कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


चारा काटने खेत पर गई थी दोनों महिलाएं
घटना रविवार दोपहर की है, जब मृतका सुहाग रानी यादव 45 वर्ष और पिंकी यादव 30 वर्ष दोनों चारा काटने के लिए खेत गई थी। तभी खेत से निकली 11 केवी बिजली लाइन के झूलते तारों के संपर्क में एक महिला आ गई और उसे करंट लग गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर साथ वाली महिला ने बचाने के लिए उसे पकड़ लिया और दोनों करंट की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन खेत पहुंचे और महिलाओं को हटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
दो महिलाओं की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर शव रखकर हटा-पन्ना मार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए जाम लगा दिया और बिजली कंपनी के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बताया जा रहा है हटा से रनेह के लिए 11 केवी बिजली लाइन गई है। मेंटेनेंस के अभाव में तार नीचे झूल रहे हैं, जिससे हादसा हो गया। परिजनों  ने आरोप लगाया कि बिजली लाइन का तार टूटा पड़ा था, जिसकी सूचना देने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। न ही लाइन बंद की गई, जिससे यह हादसा हो गया। परिजनों ने कार्रवाई के साथ ही मुआवजे की मांग भी की है। हटा तहसीलदार उमेश यादव और हटा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा की लगातार समझाइश के बाद परिजन माने और जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed