फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Roof of house collapsed due to lightning in Taradehi two children injured

Damoh News: तारादेही में आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर दो बच्चे घायल

Mon, 13 May 2024 07:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 13 May 2024 07:01 PM IST
सार

तारादेही में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की छत गिर गई। इस दौरान मलबे में दबने से दो बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन
Damoh News Roof of house collapsed due to lightning in Taradehi two children injured
छत का मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तारादेही सेक्टर में रविवार रात बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरी, जिससे एक मकान की छत उड़ गई और बाजू में दूसरे मकान में सो रहे दो बच्चों के ऊपर मकान का मलबा गिरा, जिसमें वे घायल हो गए। मकान की छत गिरने के साथ बड़े-बड़े पत्थर गिरे, जिससे दोनों बच्चों के सिर फूट गए।

विज्ञापन


घटना को लेकर राकेश जोगी ने बताया, उसका भाई और पूरा परिवार दो कच्चे मकानों में रहता है। रविवार की रात तेज बारिश होने के साथ आंधी चली, बादल तड़के और आकाशीय बिजली उनके भाई की छत पर गिरी, जिससे भाई के मकान की छत और बड़े-बड़े पत्थर उसके घर पर उड़कर आए और उनकी धमक से उस कमरे की छत गिर गई, जिसमें उसकी नाबालिग बेटी और भाई का बेटा सो रहा था। पत्थर और छत गिरने से दोनों बच्चे उसमें दब गए। उनकी चीख सुनकर हम लोग बच्चों को निकालने पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन




पीड़ितों ने बताया कि हम लोग गांव-गांव जाकर मनिहारी का सामान बेचकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से उनका मकान गिर गया और गृहस्थी खराब हो गई। प्रशासन कुछ मदद करे। तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि मुआवजे का कार्य तो तहसील से होगा। रही आवास योजना की बात वह दिखवा लेते हैं, तत्काल में जो मदद होगी, कर दी जाएगी। तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे ने बताया कि पटवारी को भेजकर नुकसान की पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed