{"_id":"67cfc457c7f35ee627078574","slug":"damoh-news-patera-tehsildar-accuses-katni-sp-of-family-disintegration-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पटेरा तहसीलदार ने कटनी एसपी पर लगाए परिवार विखंडन के आरोप, मुख्य सचिव को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पटेरा तहसीलदार ने कटनी एसपी पर लगाए परिवार विखंडन के आरोप, मुख्य सचिव को लिखा पत्र
Tue, 11 Mar 2025 10:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:34 AM IST
सार
दमोह जिले के पटेरा तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कटनी एसपी पर उनकी सीएसपी पत्नी को ब्लैकमेल करने और परिवार विखंडन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के पटेरा तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कटनी एसपी पर परिवार विखंडन के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके बाद वह छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कटनी एसपी उनकी सीएसपी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। तहसीलदार ने पत्नी का कटनी से स्थानांतरण किसी दूसरे जिले सीधी या रीवा में करने की बात कही है।
विज्ञापन
बताते हैं कि कुछ दिन पहले पटेरा में कटनी से पुलिस भी आई थी और वहां पर भी सवाल जवाब हुए थे। उसके बाद तहसीलदार ने पांच मार्च को मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कटनी एसपी पर पारिवारिक विखंडन करने की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने की बात कही थी।
विज्ञापन
बता दें कि तहसीलदार शर्मा एक माह की छुट्टी पर चले गए हैं। उनकी जगह पर दमोह तहसीलदार मोहित जैन को चार्ज दिया गया है। सोमवार को इस मामले की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं कि तहसीलदार शर्मा पत्र लिखने के बाद गायब हो गए हैं। इसके बाद दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से जब तहसीलदार की छुट्टी को लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि तहसीलदार ने पारिवारिक काम से छुट्टी लेने की बात कही थी। उसके बाद उन्हें अवकाश दिया गया। यह बात गलत है कि वह बिना छुट्टी गायब हैं। वह उनके पारिवारिक मामलों में कुछ नहीं बोल सकते यह उनका आपस का मामला है।
विज्ञापन
दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है उनके वकील का एक लेटर प्राप्त हुआ है, जिसका जवाब दिया है। बाकी अन्य कोई भी कार्रवाई कटनी से ही होगी। तहसीलदार के पारिवारिक मामले में वह कुछ नहीं बोल सकते।
