फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Nine Gram Panchayats included in Municipality notification issued in Gazette

Damoh News: नौ ग्राम पंचायत नगर पालिका में शामिल, राजपत्र में अधिसूचना जारी, दमोह को बनाया जा सकता है नगर निगम

Wed, 13 Mar 2024 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 04:15 PM IST
सार

दमोह की नौ ग्राम पंचायत को नगर पालिका में शामिल किया गया है। इसको लेकर राजपत्र में अधिसूचना जारी हो चुकी है। वहीं, आने वाले समय में दमोह नगर पालिका को नगर निगम बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Damoh News Nine Gram Panchayats included in Municipality notification issued in Gazette
नगर पालिका, दमोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर से लगी नौ ग्राम पंचायत के गांव को दमोह नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है। इसकी अधिसूचना राजपत्र में जारी की है, जिसके बाद इन गांव में रहने वाले लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि यहां रहने वाले लोग मूलभूत आवश्यकताओं के लिए विकास की बाट देख रहे थे।  इसके साथ ही  आगामी समय में दमोह नगर पालिका के नगर निगम बनने का रास्ता साफ हो गया है। क्योंकि अभी तक दमोह नगर पालिका क्षेत्र में 39 वार्ड शामिल थे। अब नौ पंचायत और शामिल हो गए हैं, जिससे नगर पालिका क्षेत्र में 48 वार्ड से अधिक हो सकते हैं। क्योंकि कुछ पंचायत की आबादी 8000 से भी अधिक है।

विज्ञापन


बीते कई साल से नगर पालिका क्षेत्र के आसपास की पंचायत को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने का प्रयास चल रहा था। लेकिन पंचायत एनओसी न मिलने के कारण हर बार यह प्रक्रिया खटाई में पड़ जाती थी। पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान दमोह विधायक जयंत मलैया लगातार इन सभी वार्डों को दमोह नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कर दमोह नगर पालिका को नगर निगम बनाने का प्रयास कर रहे थे। 13 मार्च को यह संभव हो गया, हालांकि यह माना जा रहा है कि उन्हीं के प्रयासों से यह संभव हो सका है।
विज्ञापन


नौ पंचायत के ये गांव हुए शामिल
दमोह ब्लॉक में आने वाली ग्राम पंचायत इमलाई का इमलाई गांव, आम चोपरा का चोपरा खुर्द, चोपरा रैयतवारी, हिरदेपुर पंचायत का हिरदेपुर गांव, मारुताल ग्राम पंचायत का मारुताल और कोटातला रैयतवारी, ग्राम पंचायत पिपरिया दिगंबर में शामिल लाडनबाग, ग्राम पंचायत मढ़ाहार में शामिल राजनगर खुर्द, ग्राम पंचायत समन्ना में समन्ना माल और समन्ना रैयतवारी, ग्राम पंचायत सिंगपुर में सिंगपुर गांव और 9वीं ग्राम पंचायत कुंवरपुर में पिपरिया नायक गांव शामिल है। यह सभी गांव अब नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो चुके हैं। आने वाले समय में इन्हें वार्ड क्रमांक भी दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरुताल गांव निवासी संजय अग्रवाल, कपिल श्रीवास्तव, सिंगपुर गांव निवासी सुभाष बंसल, लखन बंसल ने बताया कि उनका गांव शहर से लगा हुआ है, लेकिन ग्राम पंचायत में आता है। अब नगर पालिका क्षेत्र में आने से स्ट्रीट लाइट, सफाई, कचरा वाहन व अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed