{"_id":"65e07ece19e2f2d76a01fcd9","slug":"damoh-news-middle-aged-man-commits-suicide-by-lying-under-the-wheels-of-goods-train-at-railway-station-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के पहिये के नीचे लेटकर अधेड़ ने की आत्महत्या, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के पहिये के नीचे लेटकर अधेड़ ने की आत्महत्या, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
Thu, 29 Feb 2024 06:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:25 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के दमोह रेलवे स्टेशन पर एक अधेड़ ने मालगाड़ी के पहिए के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली। सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
दमोह रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह रेलवे स्टेशन पर एक अधेड़ ने मालगाड़ी के पहिए के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार सुबह करीब 6:50 बजे की है। चलती मालगाड़ी के नीचे आकर रम्मू पिता नाथूराम रैकवार बजरिया ने आत्महत्या कर ली। घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबर मिलने के बाद मौके पर नाइट ड्यूटी कर रहे आरपीएफ थाना प्रभारी जेडी मिश्रा, प्रधान आरक्षक दिनेश मिश्रा रेलवे पटरी पर पहुंचे। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां ड्यूटीरत डॉक्टर रेड्डी ने चैकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ पुलिस ने बताया कि मृतक रम्मू पिता नाथूराम रैकवार दमोह शहर के बजरिया वार्ड नंबर एक का रहने वाला है। उसने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंपा गया। अब पुलिस आत्महत्या का कारण जानने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है।
एक मिनिट के अंदर कर ली आत्महत्या
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि छह बजकर 49 मिनिट पर अधेड़ प्लेटफार्म एक के गेट पर खड़ा है। तभी कटनी से सागर की ओर एक मालगाड़ी आती है। जिसे देखते ही रम्मू प्लेटफार्म से नीचे कूद जाता है और अपना सिर मालगाड़ी के पहिए के नीचे रख लेता है। झटका लगते ही सर पटरी से खिसक जाता है। वह अगले पहिए के समीप सर रखता है, लेकिन फिर बच जाता है। तीसरी बार में वह अपनी गर्दन आगे की ओर रखता है और पहिया गर्दन के ऊपर से निकल जाता है। घटना इतनी तेजी से हुई कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया और सुबह के समय लोगों की भीड़ भी बहुत कम थी।