फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Lover turned out to be accused of murder of woman and son Kumhari police busted double murder

Damoh News: प्रेमी निकला महिला और बेटे की हत्या का आरोपी, कुम्हारी पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश

Thu, 16 Nov 2023 10:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 10:17 AM IST
सार

Damoh News: दमोह के कुम्हारी में महिला और उसके बेटे की हत्या महिला के प्रेमी ने की थी। बुधवार को कुम्हारी पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया और आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया।
 

विज्ञापन
Damoh News: Lover turned out to be accused of murder of woman and son Kumhari police busted double murder
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के हाथीभार में हुई मां, बेटे की हत्या का आरोपी महिला का प्रेमी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इस दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया। बता दें पहले इस दोहरे हत्याकांड की सुई पति पर घूम रही थी, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा खुलासा हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि पांच नवंबर की रात कुम्हारी थाना के हाथीभार गांव निवासी रेखा यादव और उसके आठ वर्षीय बेटे देवेंद्र की अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस घटना स्थल पहुंची और एसपी सुनील तिवारी को मामले से अवगत कराया। उनके निर्देश पर टीम गठित की गई और कुम्हारी थाना प्रभारी रोहित द्विवेदी और उनकी टीम के साथ साइबर सेल टीम, फिंगरप्रिंट टीम, एफएसएल टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी  पकड़ा गया।
विज्ञापन


रेखा यादव का प्रेमी राहुल उर्फ अशोक घोषी ग्राम हाथीभार ही हत्या का आरोपी निकला। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। पिछले करीब 10,11 साल से दोनों का प्रेम संबंध चल रहा था और तीन माह से मृतका आरोपी राहुल से बात नहीं कर रही थी और उसे अनदेखा कर रही थी। जिससे आरोपी को शंका हुई कि रेखा किसी और से बात करने लगी है। करीब एक महीने से आरोपी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। घटना के एक दिन पूर्व आरोपी द्वारा मृतका के पति की रेकी की और उसके खेत पर जाते ही रात में घर में घुसकर कुल्हाड़ी से रेखा यादव की हत्या कर दी। मृतिका के पुत्र देवेंद्र के द्वारा यह घटना देख ली जिससे आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसकी भी हत्या कर दी और भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति जब खेत से वापस आया तो पत्नी और बेटे की लाश देखकर हैरान रह गया और ग्रामीणों को सूचना दी पुलिस को मौके पर बुलाया। पहले पति के द्वारा ही हत्या करने की बात सामने आ रही थी, लेकिन पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और प्रेमी इस दोहरे हत्याकांड का आरोपी निकला। बुधवार को कुम्हारी पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया और आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया।
आरोपी  काे गिरफ्तार करने में कुम्हारी थाना प्रभारी रोहित द्विवेदी और अन्य टीम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed