फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Home Guard jawan on duty died in collision with unknown vehicle

Damoh: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, दमोह-छतरपुर हाईवे पर हुई घटना

Mon, 27 Nov 2023 10:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 10:37 AM IST
सार

Damoh News: दमोह-छतरपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Damoh News: Home Guard jawan on duty died in collision with unknown vehicle
होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह-छतरपुर मार्ग पर देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कल्याणपुरा गांव के समीप रविवार की दोपहर नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी ड्यूटी पर जाते समय एक अज्ञात वाहन ने होमगार्ड सैनिक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन भाग निकला स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल सैनिक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए मृतक निर्मोल सिंह के बेटे वीरेंद्र ने बताया कि वह कोतवाली थाना के बड़ापुरा में रहते हैं। उसके पिता होमगार्ड सैनिक निर्मोल सिंह (55 वर्ष) देहात थाना की नरसिंहगढ़ चौकी में पदस्थ हैं। रविवार दोपहर वह ड्यूटी पर नरसिंहगढ़ चौकी बाइक से जा रहे थे। कल्याणपुरा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने नरसिंहगढ़ पुलिस को सूचित किया और परिजनों को जानकारी दी।घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाकर मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं विभाग की ओर से सहायता राशि मृतक के परिवार को दी जा रही है। होमगार्ड की  एसडीआरएफ प्रमुख प्लाटून कमांडर प्राची दुबे ने बताया कि उनके विभाग के सैनिक निर्मोल सिंह की मौत होने पर विभाग की ओर से दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते देहात थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि होमगार्ड सैनिक को किस वाहन ने टक्कर मारी है। क्योंकि वह ड्यूटी पर जाते समय सड़क पर पड़े मिले थे, जिसकी सूचना पुलिस के पास आई थी और जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है तभी कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed