फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Head constable died due to collision of unknown vehicle on Damoh Katni road

Damoh News: दमोह कटनी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधान आरक्षक की मौत, कुछ ही दिन पहले हुआ था प्रमोशन

Sun, 03 Sep 2023 12:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 12:10 PM IST
सार

Damoh News: शनिवार देर रात दमोह कटनी मार्ग पर प्रधान आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा किसी अज्ञात वाहन के प्रधान आरक्षक की बाइक को टक्कर मारने से हुआ।

विज्ञापन
Damoh News: Head constable died due to collision of unknown vehicle on Damoh Katni road
सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के कुम्हारी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक इमरान खान की शनिवार रात दमोह कटनी मार्ग पर  सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार जिले के कुम्हारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक इमरान खान 35 वर्ष कुम्हारी से वाहन चालानी कार्रवाई की राशि जमा करने के लिए बाइक से शनिवार की शाम दमोह आ रहा था। रात लगभग 8  बजे दमोह कटनी टोल प्लाजा के आगे किसी अज्ञात वाहन ने प्रधान आरक्षक की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन

  
बता दें कि प्रधान आरक्षक इमरान गाना गाने का शौकीन था और अधिकारियों की विदाई के समय उसके द्वारा अनेक प्रकार के गीत भी गाये गए थे। अभी हाल ही में आरक्षक से पदोन्नति होने पर वह प्रधान आरक्षक बना था, जिस कारण से उसकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुम्हारी पुलिस थाना में पद स्थापना की गई थी। सागर जिले के देवरी निवासी इमरान खान के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां भी हैं। अभी तीन माह पहले ही उसकी पत्नी का भी संविदा शिक्षक वर्ग 3 में चयन हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी रोहित द्विवेदी, एएसपी संदीप मिश्रा तथा एसडीओ की हटा नितेश पटेल, रक्षित निरीक्षक हेमंत तथा हिंडोरिया टीआई महेंद्र सिंह जगेत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed