फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Ganesh idol of Mahabharata period is present in Jageshwarnath temple

Damoh: जागेश्वरनाथ मंदिर में विराजमान है महाभारत काल की गणेश प्रतिमा, दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं लोग

Wed, 20 Sep 2023 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 08:50 AM IST
सार

Damoh News: मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम मंदिर में महाभारत कालीन गणेश प्रतिमा स्थित है। इस अद्भुत प्रतिमा के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Damoh News: Ganesh idol of Mahabharata period is present in Jageshwarnath temple
जागेश्वरनाथ मंदिर में स्थित गणेश प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रथम पूज्य भगवान गणेश के देश भर में कई मंदिर और अद्भुत प्रतिमाएं हैं जिनके दर्शन करने दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। दमोह में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वरनाथ धाम मंदिर में एक अद्भुत गणेश प्रतिमा विराजमान है, जिसे महाभारत काल का बताया जाता है। जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर से लगा हुआ बनवार क्षेत्र में एक स्थान चित्राखेड़ा हुआ करता था, जो महाभारत काल में चित्रलेखा रानी का राज्य बताया जाता था। उनके राज्य में चित्रखेड़ा स्थान पर अनेक महाभारत कालीन देवी, देवताओं की प्रतिमाएं हुआ करती थी। धीरे-धीरे समय के चलते जहां उनका राज पाठ जमींदोज हुआ और मंदिर की प्रतिमाएं जहां तहां बिखर गईं। जिनमें से कुछ विशालकाय पत्थरों से बने प्रवेश द्वार स्तंभ बांदकपुर मंदिर के काल भैरव राम जानकी मंदिर में लगाए गए हैं। चित्राखेड़ा में एक विशाल गणपति मंदिर था, जिसकी प्रतिमा महाभारत काल की बताई जाती है। जो वर्तमान में देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में विराजमान हैं। अब चित्रागढ़ में मंदिरों के अवशेष ही दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन


कहा जाता है कि इस चित्रागढ़ में महाभारत काल की रानी चित्रलेखा को भगवान से अद्भुत वरदान प्राप्त था और मन की कल्पना अनुसार प्रतिमाओं का पाषाण साकार रूप में वरदान प्राप्ति थी। जागेश्वरधाम मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक राम कृपाल पाठक बताते हैं कि महाभारत कालीन चित्रागढ़ में विराजमान भगवान गणेश की अद्भुत प्रतिमा को बांदकपुर जागेश्वरनाथ धाम में बहुत पहले विराजमान किया गया था। यह प्रतिमा महाभारत काल की है। अब चित्रागढ़ में देवी देवताओं की प्रतिमाओं के अवशेष रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed