फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Four day old dead body found hanging in hotel room, the youth was a resident of Bhopal.

Damoh News: होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली चार दिन पुरानी लाश, भोपाल का रहने वाला था युवक

Fri, 10 Nov 2023 12:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 12:33 PM IST
सार

Damoh News: दमोह के एक लॉज में चार दिन पुराना शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। युवक भोपाल का रहने वाला था।

विज्ञापन
Damoh News: Four day old dead body found hanging in hotel room, the youth was a resident of Bhopal.
वह लॉज जहां युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचोरा मार्केट के पास सत्कार लॉज के कमरा नंबर 23 में गुरुवार रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। हैरानी की बात यह है कि चार दिन से मृतक फांसी पर लटका रहा, लेकिन लॉज संचालक ने रूम चेक नहीं कराया जबकि रूम से बदबू आती रही और आसपास के लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लॉज के कमरा नंबर 23 में जिस युवक का शव लटका मिला है उसकी पहचान भोपाल कृष्णा नगर निवासी चेतन राम पिता अशोक कुमार ठाकरे 39 के रूप में की गई है। युवक 6 नवंबर की दोपहर 3:10 पर होटल में ठहरने आया था गुरुवार को होटल में दुर्गंध आने पर उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि होटल में काफी बदबू आ रही थी, इसकी शिकायत मैनेजर से की गई। मैनेजर रहीमुद्दीन द्वारा साफ सफाई करवाई गई और चूहा मरा होने के शक पर खोज करवाई गई। लेकिन जब बदबू नहीं गई तो कमरा नंबर 23 खुलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब कमरा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रात 10 बजे मौके पर पहुंचकर कमरा खुलवाया तो युवक का शव सड़ी अवस्था में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया गया कि युवक इलेक्ट्रिक का प्राइवेट काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed