फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Farmer used to sleep in the field to guard the crop, dead body found in the hut in the morning

Damoh News: फसल की रखवाली करने खेत में ही सोता था किसान, सुबह झोपड़ी में मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 29 Mar 2024 06:29 PM IST
Ravindra Bhajni रवींद्र भजनी
Updated Fri, 29 Mar 2024 06:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बिजोरा खमरिया में फसल की रखवाली करने के लिए किसान खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहता था। सुबह उसका झोपड़ी में शव बरामद हुआ है। हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
Damoh News: Farmer used to sleep in the field to guard the crop, dead body found in the hut in the morning
दमोह के एक गांव में खेत में बनी झोपड़ी में किसान का शव मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजोरा खमरिया गांव में फसल की रखवाली करने वाले बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई है। उसका शव शुक्रवार सुबह खेत में बनी झोपड़ी में मिला है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह जताया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 74 वर्षीय लक्ष्मण सिंह खेत में झोपड़ी बनाकर अकेले फसल रखवाली करता था। शुक्रवार सुबह पलंग पर उसका शव मिला है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अरविंद सिंह, एफएसएल, फिंगर एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाने में लगी है। मृतक के गर्दन पर लाठी की चोट के निशान मिले हैं। चेहरे पर खून लगा था। लाठी देखकर लगता है कि लाठी से गर्दन दबाई गई है। इससे हत्या का अंदेशा लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद मर्ग कायम किया गया है। शव के संदिग्ध अवस्था में मिलने पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पत्नी व बेटे ने जताई हत्या की आशंका
वृद्ध की पत्नी और बेटे अमर सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि हर रोज की तरह पिताजी घर से खाना खाकर गुरुवार शाम खेतों की रखवाली करने खेत में बनी झोपड़ी में चले गए। शुक्रवार सुबह जाकर आवाज लगाई तो झोपड़ी से बाहर नहीं निकले। तब जाकर देखा तो खाट पर शव पड़ा था। गर्दन पर एक लाठी पड़ी थी। चेहरे पर खून लगा था। जैसे किसी ने गर्दन को लाठी से दबाकर हत्या की हो। अंदरूनी चोटें भी थी। बेटे का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से करीब दो वर्ष से विवाद चल रहा था। उन्होंने ही देख लेने की धमकी भी दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed