फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Farmer fell from branch while cutting tree, died due to wood sinking in chest

Damoh News: पेड़ काटते समय डाल से गिरा किसान, सीने में लकड़ी धसने से मौत

Fri, 06 Oct 2023 12:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 12:14 PM IST
सार

Damoh News: दमोह के मडियादो में पेड़ काटने के दौरान एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने और लकड़ी धंसने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Damoh News: Farmer fell from branch while cutting tree, died due to wood sinking in chest
पेड़ से गिरने से व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के काईखेड़ा गांव में पेड़ काटते समय डाल से गिरने से एक व्यक्ति की मौका स्थल पर मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा सूचना पर मौका स्थल पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बंदी पटेल पिता रामप्रसाद 45 वर्ष निवासी देवलाई हार स्थित खेत में लकड़ी काट रहा था। लकड़ी काटने के लिए बंदी पटेल बबूल के पेड़ पर पेट्रोल मशीन लेकर चढ़ा हुआ था और डाल काट रहा था। भारी डाल काटने के दौरान पैर फिसल गया और बंदी पटेल लगभग 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया और सीने में लकड़ी धंसने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


मडियादो पुलिस से एएसआई ज्ञानी सिंह और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई की। ग्रामीणों के अनुसार इसी पेड़ को दो दिन पहले पन्ना लाल रैकवार निवासी काईखेड़ा द्वारा काटा जा रहा था, लेकिन काटने के दौरान उनका पैर फैक्चर हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed