{"_id":"6562f928bc706c75a0004ad7","slug":"damoh-news-death-of-newly-married-woman-family-members-says-son-in-law-had-illicit-relations-with-sister-in-la-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: नवविवाहित महिला की मौत, परिजन बोले- दामाद के भाभी से थे अवैध संबंध, ससुराल वालों ने पिलाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: नवविवाहित महिला की मौत, परिजन बोले- दामाद के भाभी से थे अवैध संबंध, ससुराल वालों ने पिलाया जहर
Sun, 26 Nov 2023 01:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:22 PM IST
सार
दमोह जिले में केरबना चौकी क्षेत्र के मुहली गांव में अज्ञात कारणों के चलते नवविवाहित महिला की मौत हो गई है। मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
: नवविवाहित महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाली केरबना चौकी क्षेत्र के मुहली गांव में 20 साल की नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दामाद के उसकी भाभी से अवैध संबंध थे, जिससे वह बेटी को परेशान करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी को जहर पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
बता दें, शनिवार शाम परिजन महिला को गंभीर हालत में दमोह के जिला अस्पताल लेकर लाए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका जानकी पति भैयाराम लोधी (20) के पिता संतोष सिंह और भाई सुरेंद्र लोधी ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
भाई सुरेंद्र का कहना है कि मेरे जीजा के उनकी भाभी से अवैध संबंध थे। इसी के चलते वह मेरी बहन को परेशान किया करते थे। शनिवार सुबह मेरे जीजा ने घर पर फोन करके कहा कि अपनी बहन को घर ले जाएं। हमने बहन से बात कराने के लिए कहा, तो उन्होंने बात नहीं कराई और फोन काट दिया।
विज्ञापन
जब दोपहर में हम ससुराल पहुंचे तो देखा कि हमारी बहन उल्टियां कर रही थी और उसका स्वास्थ्य काफी बिगड़ा हुआ था। इसके बाद हम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
