{"_id":"656f2b43d45ec096950d8462","slug":"damoh-news-csp-s-generosity-took-the-injured-bike-rider-lying-on-the-road-to-the-hospital-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: सीएसपी की दरियादिली, सड़क पर पड़े घायल बाइक सवार को लेकर पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: सीएसपी की दरियादिली, सड़क पर पड़े घायल बाइक सवार को लेकर पहुंचे अस्पताल
Tue, 05 Dec 2023 07:24 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 05 Dec 2023 07:24 PM IST
सार
Damoh Accident News: दमोह के मुख्य पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
युवक को अस्पताल पहुंचाते सीएसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सीएसपी अभिषेक तिवारी ने हाल ही में अपनी ड्यूटी के साथ दरियादिली का परिचय दिया। मंगलवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में घायल एक बाइक सवार को उन्होंने अपने शासकीय वाहन में बैठाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचित किया। उनके इस मानवीय व्यवहार की साथी पुलिसकमिर्यों ने सराहना की। दरअसल घायल बाइक सवार अपनी बहन के घर जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर के जबलपुर नाका के पास एसपी कार्यालय और एसपी निवास के बीच सड़क पर एक युवक घायल अवस्था में मिला था। घायल की पहचान हिंडोरिया के बिलाई गांव निवासी अशोक विश्वकर्मा के बेटे देवेंद्र (22) के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के घर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इसी दौरान दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी ने जब सड़क पर गिरे देवेंद्र को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत उसे अपने शासकीय वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल युवक का इलाज जारी है। साथ ही युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी जिसके बाद वे भी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
