{"_id":"6513f4af7f80017d2c08dec7","slug":"damoh-news-chandrayaan-3-and-tableaux-of-lord-ganesha-giving-the-message-of-beti-bachao-beti-padhao-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: चंद्रयान-3, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रही भगवान गणेश की झांकियां, लोगों के आकर्षण का बनी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: चंद्रयान-3, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रही भगवान गणेश की झांकियां, लोगों के आकर्षण का बनी केंद्र
Wed, 27 Sep 2023 02:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:53 PM IST
सार
Damoh: दमोह में सजाए गए गणेश पंडाल इन दिनों लोगों के आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं। चंद्रयान-3 और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश दे रहे पंडाल लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
दमोह में सजाए गए आकर्षक पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह में इस समय गणेश पंडालों में सजाई झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। सिविल वार्ड 10 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए झांकी सजाई है। वहीं, अस्पताल चौराहे पर चंद्रयान-3 की तर्ज पर झांकी सजाई है, जिसे देखने प्रतिदिन हजारों लोग पहुंच रहे हैं। 10 दिवसीय गणेश पर्व पर समितियों के द्वारा कई प्रकार की आकर्षक झांकियां पंडालों में सजाई गई हैं, जिसे देखने प्रतिदिन हजारों की भीड़ पहुंच रही। दमोह शहर के मुख्य चौराहों पर अलग-अलग थीम पर भगवान श्रीगणेश की झांकियां सजाई गई हैं। इसी क्रम में श्री गजानन गणेशोत्सव समिति, सिविल वार्ड नं 10 द्वारा अद्भुत झांकी बनाई गई है। जिसमें भगवान गणेश जी द्वारा बेटी पढाओ, बेटी बचाओ का संदेश दिया गया है। साथ ही बच्चियों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण को दर्शाया गया है, एवं इन कृत्यों को रोकने का संदेश दिया गया है। साथ ही महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मी बुलडोजर चलाकर दुष्कर्म के आरोपी का मकान गिराते हुए दिखाई दे रही हैं।
अस्पताल चौराहे पर बनी चंद्रयान 3 की झांकी
अस्पताल चौराहा पर आस्था गणेश उत्सव समिति के द्वारा चंद्रयान-3 की तर्ज पर झांकी बनाई गई हैं। जिसमें इसरो को दिखाया जा रहा है कि वह किस तरह चंद्रमा तक की अपनी यात्रा करता है। इसके अलावा चंद्रमा पर लेंडर को उतरते हुए भी दिखाया गया। सबसे बड़ी बात भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के साथ चंद्रमा पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। देश प्रेम से ओत प्रोत इस झांकी को देखने देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रहती है और हर कोई झांकी की प्रशंसा भी कर रहा है। समिति के हरी रजक ने बताया कि आस्था गणेश उत्सव समिति के द्वारा पिछले कई वर्षों से भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान की जा रही है और हर साल देश प्रेम को दिखाते हुए झांकी सजाई जाती है।