फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Betting on cricket match was being done in moving car, accused caught with the help of cyber cell

Damoh News: चलती कार में खिलाया जा रहा था क्रिकेट मैच का सट्टा, सायबर सेल पुलिस की मदद से पकड़े गए आरोपी

Mon, 09 Oct 2023 11:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 11:29 AM IST
सार

Damoh News: दमोह पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, एक फोर व्हीलर कार, नकद राशि जब्त की गई है।

विज्ञापन
Damoh News: Betting on cricket match was being done in moving car, accused caught with the help of cyber cell
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़े शहरों की तरह दमोह जिले में भी क्रिकेट का सट्टा खिलाया जा रहा है, जिसमें हजारों युवा बर्बाद हो रहे हैं। पुलिस अपने प्रयास करती रहती है, लेकिन कभी-कभार ही कोई आरोपी पकड़ में आता है।  पुलिस ने रविवार रात तीन ऐसे सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है, जो चलती कार में क्रिकेट का सट्टा खिला रहे थे। इस पूरी कार्रवाई को बटियागढ़ पुलिस ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग टीयूवी कार में चलते हुए भारत ऑस्ट्रेलिया मैच पर क्रिकेट का सट्टा खिला रहे थे। एसपी सुनील तिवारी ने आरआई हेमंत बरैया को इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए निर्देश दिए और उसके बाद उन्होंने बटियागढ़ पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में साइबर सेल की भूमिका अहम रही, जिन्होंने लोकेशन ट्रेस की और उन्हें पकड़ा। बटियागढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में नीतेश बुटियानी पिता खेराती लाल बुटियानी (40), निवासी सुरेखा कालोनी दमोह, अविनाश गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता (35) निवासी मोरगंज गल्ला मंडी दमोह और अंकित कोरी पिता कालूराम कोरी (23) निवासी पुराना बाजार वार्ड शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, एक फोर व्हीलर कार, नकद राशि जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed