{"_id":"65fbec22499ce19b510a0cb6","slug":"damoh-news-ascension-to-the-post-of-acharya-in-kundalpur-on-16th-april-invitation-given-to-mohan-bhagwat-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण 16 अप्रैल को, मोहन भागवत को दिया निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण 16 अप्रैल को, मोहन भागवत को दिया निमंत्रण
Thu, 21 Mar 2024 01:43 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:43 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुंडलपुर तीर्थ क्षेत्र में 16 अप्रैल को आचार्य पद पदारोहण महोत्सव आयोजित किया गया है। इसके लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत को आमंत्रित करने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने उनसे नागपुर में मुलाकात की।
विज्ञापन
कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण महोत्सव में शामिल होने का न्योता संघ प्रमुख मोहन भागवत को दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह के कुंडलपुर तीर्थ क्षेत्र में होने जा रहे आचार्य पद पदारोहण की तारीख 16 अप्रैल तय हो गई है। इसमें देश ओर विदेश से जैन धर्मावलंबी शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने नागपुर जाकर उनसे मुलाकात की है।
विज्ञापन
दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज की परम्परा में नए आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बड़े बाबा के दरबार में यह आयोजन होने जा रहा है। मुनि संघ ओर आर्यिका संघ लगातार कुंडलपुर पहुंच रहे हैं। भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष जैन पेंडारी के नेतृत्व में जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मिला। महामहोत्सव समिति के प्रशासनिक संयोजक रवीन्द्र जैन ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संघ प्रमुख ने महोत्सव में आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रतिनिधिमंडल में महोत्सव की सह-संयोजक डॉ. सुधा मलैया, कुंडलपुर कमेटी के महासचिव आरके जैन, सिद्धार्थ मलैया, स्वतंत्र जैन खिमलासा, प्रभात सेठ, ललित जैन उपस्थित रहे। इसके पहले एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मिल चुका है। महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण देने के साथ ही कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
