{"_id":"65d4dd0d764ff576d00de106","slug":"damoh-news-accused-who-robbed-veterinary-doctor-arrested-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: वेटरनरी डॉक्टर से लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग है खूंखार अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: वेटरनरी डॉक्टर से लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग है खूंखार अपराधी
Tue, 20 Feb 2024 10:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:40 PM IST
सार
दमोह जिले में वेटरनरी डॉक्टर से लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, निरूद्ध एक नाबालिग खूंखार अपराधी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में वेटरनरी डॉक्टर परम गोंड से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को तेजगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शनिवार रात तेजगढ़ थाना अंतर्गत पटनाऊ की झील के समीप हुई थी। जहां एंबुलेंस चालक ने अपने साथी के साथ इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने एंबुलेंस वाहन को जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
मामले की सूचना तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक और तेंदूखेड़ा एसडीओपी को दी। अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद वेटरनरी डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एक नाबालिग आरोपी खूंखार अपराधी है, उस पर हत्या और लूट जैसे मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
छतरपुर से लौट रहा था एंबुलेंस चालक
वेटरनरी डॉक्टर के साथ जिस एंबुलेंस चालक ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, उसके साथ एक नाबालिग भी था। यह दोनों जबलपुर से किसी मरीज को छतरपुर जिले में छोड़ने गए थे और छतरपुर से वापस तेजगढ़, झलोन होते हुए जबलपुर जा रहे थे। उसी बीच हरदुआ तिराहे पर वेटरनरी डॉक्टर ओमनी से मिल गया। आरोपियों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर चाकू दिखाकर पर्स लेकर भाग निकले। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने रात में मामला दर्ज किया और सुबह से खोजबीन के दौरान पता चला कि एंबुलेंस चालक तारादेही थाना के खमतरा गांव का निवासी है और दूसरा नाबालिग आरोपी जबलपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
आपराधिक प्रवत्ति का है नाबालिग
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद तेजगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उससे पहले पुलिस ने ग्राम बगदरी में एंबुलेंस को जब्त किया था। नाबालिग आरोपी पर हत्या, लूट के साथ अन्य मामले जबलपुर जिले के कई थानों में दर्ज हैं। तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नाबालिग खूंखार अपराधी है, जिस पर जबलपुर जिले में कई मामले दर्ज हैं।
तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शनिवार रात भारत गोंड 40 ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह अपनी ओमनी वेन से दमोह से झलोन आ रहे थे। रात में एक एंबुलेंस ने ओवरटेक कर पटनाऊ की झील के पास उन्हें रोक लिया और चाकू अड़ाकर उनका पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 14,500 रुपये थे। फरयादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर धारा-392, 34 के तहत मामला दर्ज कर खोजबीन की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूट की रकम 14,500 रुपये जब्त की गई। साथ में दो चाकू और एंबुलेंस भी जब्त की गई। पकड़े गए आरोपियों में एक प्रदीप पिता रामसींग गोंड़ निवासी खमतरा जो पेशे से वाहन चालक है। जबकि उसके साथ दूसरा आरोपी नाबालिग है, जिसकी उम्र 17 वर्ष है। वह खूंखार अपराधी है, जिस पर जबलपुर जिले में हत्या, लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।
