{"_id":"65f989f54d06744b3d069b30","slug":"damoh-news-80-thousand-rupees-withdrawn-from-bank-for-treatment-stolen-from-scooter-in-broad-daylight-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: इलाज के लिए बैंक से निकाले 80 हजार रुपये दिनदहाड़े स्कूटी से चोरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: इलाज के लिए बैंक से निकाले 80 हजार रुपये दिनदहाड़े स्कूटी से चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 19 Mar 2024 06:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 06:20 PM IST
सार
इलाज के लिए बैंक से निकाले 80 हजार रुपये दिनदहाड़े स्कूटी से चोरी हो गए। पैसे चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
दीपक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के सुल्तानी मोहल्ला में दिनदहाड़े आरोपियों ने स्कूटी में रखे 80 हजार रुपये निकाल लिए और भाग निकले। इलाज के गुलाब सिंह ने स्टेंट बैंक से 80 हजार रुपये निकाले थे और बेटा इन रुपयों को स्कूटी की डिक्की में रखकर ले जा रहा था। अपनी दादी के घर रुकने के दौरान चार अज्ञात आरोपी डिक्की से 80 हजार रुपये चुराकर भाग निकले। यह पूरी घटना समीप ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया छह निवासी दीपक पिता गुलाब सिंह लोधी ने बताया कि उसके पिता ने मंगलवार दोपहर दवा के लिए बस स्टैंड स्थित एसबीआई बैंक से 80 हजार रुपये निकाले थे। पिता ने यह पैसे घर ले जाने के लिए दिए तो वह स्कूटी से सुल्तानी मोहल्ला अपनी दादी के घर टिफिन लेने के लिए पहुंचा था, इसके बाद उसे घर जाना था। उसने पिता को बाजार में ही छोड़ दिया और स्कूटी में 80 हजार रुपये रखकर अपनी दादी के घर सुल्तानी मोहल्ला पहुंचा। जहां सड़क पर स्कूटी रखकर वह चला गया।
विज्ञापन
इसी दौरान दो बाइक से चार अज्ञात आरोपी आते हैं, दो आरोपी बाइक पर खड़े रहते हैं और दो स्कूटी की सीट खोलने पहुंचते हैं और डिक्की में रखे 80 हजार रुपये निकालकर आरोपी अलग-अलग बाइकों से भाग निकलते हैं। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद दीपक अपने घर पहुंचता है और स्कूटी से रुपये गायब देखते ही उसके होश उड़ जाते हैं, उसने तत्काल पिता को घटना की जानकारी दी और सुल्तानी माेहल्ला जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने बताया कि दीपक पिता गुलाब सिंह लोधी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी स्कूटी से अज्ञात आराेपियों ने 80 हजार रुपये चुरा लिए हैं। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्जकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
