फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: 25 acres of wheat crop destroyed due to short circuit in Damoh, loss worth lakhs

Damoh News: दमोह में शॉर्ट सर्किट से 25 एकड़ में लगी गेहूं की फसल खाक, लाखों का हुआ नुकसान

Thu, 21 Mar 2024 01:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 21 Mar 2024 01:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दमोह के कोंडाकला गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से 25 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Damoh News: 25 acres of wheat crop destroyed due to short circuit in Damoh, loss worth lakhs
दमोह में गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के कोंडाकला गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण 25 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने के कारण किसानों को खुद ही आग को बुझाना पड़ा।

विज्ञापन


गर्मी का मौसम आते ही शॉर्ट सर्किट के कारण खेतों में खड़ी फसलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो जाती हैं। बुधवार को दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के ग्राम कोंडाकला में इसी प्रकार का घटनाक्रम सामने आया जहां 25 एकड़ में लगी गेहूं की फसल आग में जलकर खाक हो गई। बुधवार दोपहर एक बजे शॉर्ट सर्किट से तारों से निकली चिंगारी नीचे गेहूं की फसल में जाकर गिरी और सूखी फसल होने के कारण कुछ ही देर में 25 एकड़ में आग फैल गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन डेढ़ घंटे तक कोई वाहन नहीं पहुंचा। तब तक किसानों ने पंप मशीन लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया, तब किसी तरह आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


काेंड़ाकला सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र राय ने बताया कि उनके खेत में दोपहर करीब 1 बजे शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग हवा के तेज वेग से फैलती गई। फायर ब्रिगेड के आने तक करीब 25 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। स्थानीय किसानों, ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों में हैरो मशीन फंसाकर जुताई करते हुए आग पर काबू पाया गया। सामूहिक प्रयासों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया अन्यथा सैकड़ों एकड़ में फैल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबेरा जनपद मुख्यालय में स्थाई रूप से दमकल वाहन उपलब्ध नहीं होने से आगजनी की घटनाओं पर तत्काल काबू नही पाया जाता है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो जाता है और मेहनत की फसलें हर साल आगजनी की घटनाओं जलकर खाक हो जाती हैं। सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपूढ़े ने बताया कि कोंडाकला गांव  के खेत में  आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।  फायर ब्रिगेड के लिए तुरंत कंट्रोल रूम  फोन लगाकर अवगत कराया गया था। पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया।  आग से खेतो में खड़ी गेहूं की फसल खाक हो गई है, लेकिन आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed