फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Municipal employee hanged in the filter pump room, family members accused the CMO of torturing

Damoh: नगरपालिका कर्मचारी ने फिल्टर पंप के कमरे में लगाई फांसी, परिजनों ने CMO पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

Sun, 27 Aug 2023 05:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 05:21 PM IST
सार

Damoh News: हटा नगरपालिका परिसर में रविवार सुबह दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने सीएमओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Damoh: Municipal employee hanged in the filter pump room, family members accused the CMO of torturing
नगरपालिका कर्मचारी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की हटा नगरपालिका परिसर के अंदर स्थित फिल्टर प्लांट के कमरे में रविवार सुबह दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शहजाद खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने नगरपालिका सीएमओ पर मृतक को प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह हटा के आजाद वार्ड निवासी 35 वर्षीय शहजाद पिता निसार खान ने अज्ञात कारणों के चलते फिल्टर पंप के अंदर कमरे में केवल वायर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर हटा थाना पुलिस और नगरपालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।  पुलिस  द्वारा शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद सिविल अस्पताल हटा भिजवाया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक के मामा के लड़के बसीर खान का आरोप है कि नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र खरे द्वारा उसके भाई को कई दिनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही थी।  इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। अब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग परिजनों द्वारा की जा रही है। हटा थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया की नगरपालिका कर्मचारी ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली है। परिजन भी आरोप लगा रहे हैं। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed