फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh MP Rahul Singh submitted letter to Union Civil Aviation Minister to start air travel from Sitanagar

Damoh News: सांसद राहुल ने केंद्रीय मंत्री नायडू से की मुलाकात, सीतानगर से हवाई यात्रा शुरू कराने सौंपा पत्र

Fri, 29 Nov 2024 09:06 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 09:06 AM IST
सार

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने के बाद सांसद लोधी ने उन्हें एक पत्र सौंपते हुए बताया कि सीतानगर क्षेत्र में एक पुरानी हवाई पट्टी है, जिसे विकसित किया जा सकता है, जिससे यहां आवागमन शुरू किया जा सकता है।

विज्ञापन
Damoh MP Rahul Singh submitted letter to Union Civil Aviation Minister to start air travel from Sitanagar
केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपते दमोह सांसद

विस्तार

दमोह जिले में भी हवाई यात्रा शुरू हो सकती है। दमोह सांसद इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। सांसद राहुल सिंह लोधी ने इसे लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नायडू को दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र स्थित सीतानगर में पुरानी हवाई पट्टी को विकसित कर हवाई यात्रा शुरू कराने की मांग की है।

विज्ञापन


गुरुवार को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने के बाद सांसद लोधी ने उन्हें एक पत्र सौंपते हुए बताया कि सीतानगर क्षेत्र में एक पुरानी हवाई पट्टी है, जिसे विकसित किया जा सकता है, जिससे यहां आवागमन शुरू किया जा सकता है। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उनके पत्र को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि इस क्षेत्र में हिंदू तीर्थ स्थल देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर, जैन तीर्थ कुंडलपुर, भीमकुंड के अलावा कई अन्य धार्मिक स्थल हैं, जहां हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इसके अलावा औद्योगिक दृष्टि से यहां माईसेम सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़, गैसाबाद में जेएसडब्ल्यू सीमेंट फैक्ट्री, ओएनजीसी तेल और गैस संस्थान स्थापित हैं। इसके अलावा वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व भी स्थापित हो चुका है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटकों का आवागमन शुरू हो रहा है। इसलिए यदि इस हवाई पट्टी को विकसित कर यहां छोटे यात्री विमानों का आवागमन शुरू कराया जाता है, तो इससे लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अक्टूबर महीने में सिंगरामपुर में मोहन सरकार की केबिनेट बैठक का आयोजन हुआ था, जिसमें सीतानगर हवाई पट्टी को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सैद्धांतिक सहमति दी थी। इस बात की जानकारी पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया को दी थी। इसके बाद दमोह सांसद ने भी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर इस हवाई पट्टी को विकसित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed