{"_id":"66ebf9132a235642bf0e1652","slug":"damoh-minister-mla-honored-safai-mitras-mp-donated-blood-event-organized-in-collectorate-damoh-news-c-1-1-noi1223-2122705-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: मंत्री और विधायक ने किया सफाई मित्रों का सम्मान, सांसद ने किया रक्तदान, कलेक्ट्रेट में हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: मंत्री और विधायक ने किया सफाई मित्रों का सम्मान, सांसद ने किया रक्तदान, कलेक्ट्रेट में हुआ आयोजन
Thu, 19 Sep 2024 05:26 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:26 PM IST
सार
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश स्वच्छता में दूसरे नंबर पर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मनसा है कि हम आगामी समय में अपने मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन स्वच्छ प्रदेश बनाएंगे, इसके लिए सभी लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री-विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव के मौके पर देश भर में मनाए जा रहे स्वच्छता संकल्प दिवस के मौके पर गुरुवार को दमोह कलेक्ट्रेट परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर मौजूद प्रदेश के दो मंत्री और क्षेत्रीय विधायकों की मौजूदगी में स्वच्छता के प्रति बेहतर काम करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में दूसरे नंबर पर है। पूरे देश में इंदौर सातवें बार पहले नंबर पर और भोपाल पांचवें नंबर पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मनसा है कि हम आगामी समय में अपने मध्य प्रदेश को देश का नंबर वन स्वच्छ प्रदेश बनाएंगे और इसी के लिए सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि हम सभी को मिलकर आम जन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा यह कोई बड़ी बात नहीं है। यदि हम सब मिलाकर ठान लें तो आने वाले समय में हमारा दमोह जिला देश का सबसे स्वच्छ शहर बन सकता है।
सांसद ने किया रक्तदान
दमोह सांसद राहुल सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम होता है कि वह लोगों के बीच अपना उदाहरण पेश करें। उन्होंने कहा कि हर अच्छे काम की शुरुआत घर से होनी चाहिए तभी दूसरे लोग उसका अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं हर छह महीने में रक्तदान करता हूं।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जहां मैने भी रक्तदान किया है और मैं लोगों से अपील करता हूं कि आपका रक्तदान दूसरों का जीवन बचा सकता है।
