फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Mini truck going to paddy field went out of control and overturned, five injured in Damoh

Damoh News: धान दराई के लिए जा रहा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, पांच घायल; एक की हालत गंभीर

Mon, 11 Nov 2024 08:31 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 08:31 AM IST
सार

Damoh: बलारपुर गांव से मिनी ट्रक में सवार पांच लोग धान दराई करवाने मझौली जा रहे थे। ट्रक चोपरा गांव से आगे आसमानी माता मंदिर के पास बेकाबू होकर पलट गया। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Mini truck going to paddy field went out of control and overturned, five injured in Damoh
घायलों को लाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के जबेरा थाना क्षेत्रातंर्गत चंडी चौपरा गांव में आसमानी माता मंदिर के पास रविवार शाम धान लेकर जा रहा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जबेरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


एसआई गणेश दुबे ने बताया बांदकपुर चौकी के गांव बलारपुर से 407 वाहन में सवार पांच लोग धान लोड करके दराई करवाने के लिए मझौली जा रहे थे। मिनी ट्रक जैसे ही चोपरा गांव से आगे आसमानी माता स्थान के पास पहुंचा और बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद चीख पुकार मच गई तो राहगीरों ने तत्काल ही मदद के लिये 108 और पुलिस को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ये हुए घायल
उक्त हादसे में नीरज सिंह लोधी 28, मेघराज सिंह 23, लोकेंद्र, मुन्ना सिंह सभी बलारपुर निवासी है, जिनको उपचार के लिए जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। वहीं घोर सिंह पिता बंधी सिंह 40 की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed