फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh Major action by municipality, 1400 kg of polythene confiscated, fine of Rs 6 lakh imposed on the trader

Damoh News: नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, 1400 किलो पॉलीथिन जब्त, व्यापारी पर लगाया छह लाख का जुर्माना

Sun, 24 Nov 2024 11:11 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2024 11:11 AM IST
सार

नगर पालिका की टीम ने कचौरा बाजार में छापामार कार्रवाई कर 1400 किलो पॉलीथिन जब्त की। एक किलो पॉलीथिन बेचने पर 500 रुपये का जुर्माना तय है। इस आधार पर दुकानदार पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
 

विज्ञापन
damoh Major action by municipality, 1400 kg of polythene confiscated, fine of Rs 6 lakh imposed on the trader
पॉलीथिन जब्त करते नगर पालिका कर्मचारी

विस्तार

दमोह शहर में प्रतिबंध के बावजूद अमानक पॉलीथिन बेची जा रही है। इसे लेकर नगर पालिका ने पहली बार बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान टीम ने मागंज स्कूल के पास एक गोदाम से 1400 किलो पॉलीथिन जब्त की और संबंधित व्यापारी पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इतनी बड़ी राशि का जुर्माना लगाए जाने की यह पहली कार्रवाई है, जिससे हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


शनिवार को नगर पालिका की टीम ने कचौरा बाजार स्थित एक दुकान पर छापामार कार्रवाई की, जहां से 80 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। इस दौरान जानकारी मिली कि इसी दुकानदार के गोदाम में भारी मात्रा में पॉलीथिन का स्टॉक है। नगर पालिका की टीम मागंज स्कूल के पास पहुंची, जहां एक कमरे का ताला खुलवाया गया। वहां से 1400 किलो पॉलीथिन बरामद हुई। बताया गया है कि एक किलो पॉलीथिन बेचने पर 500 रुपये का जुर्माना तय है। इसी आधार पर दुकानदार हिमांशु सिंधी पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच दुकानदार के परिचितों ने कार्रवाई का विरोध किया और आरोप लगाया कि शहर में अन्य जगहों पर भी यह कारोबार चल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुकानदार द्वारा कुछ कर्मचारियों को हर महीने पैसे दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीथिन पशु और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि पॉलीथिन न केवल पशु बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद हानिकारक है। इसी वजह से शासन ने अमानक पॉलीथिन की बिक्री पर रोक लगाई है। इसके बावजूद शहर में कई जगहों से पॉलीथिन बिक्री की सूचनाएं मिल रही थीं। इस बार हमने योजना बनाई कि छोटे दुकानदारों के बजाय बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि पॉलीथिन की बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके।


यहां भी बिक रही है अमानक पॉलीथिन
शहर में बड़े पैमाने पर थोक में अमानक पॉलीथिन बेची जा रही है। बकौली चौराहा, नगर पालिका टाउन हॉल, नया बाजार और उमा मिस्त्री की तलैया के पास पॉलीथिन की बिक्री होती है। यहां से फुटकर दुकानदार रोजाना पॉलीथिन खरीदकर ले जाते हैं।
 

पॉलीथिन जब्त करते नगर पालिका कर्मचारी

पॉलीथिन जब्त करते नगर पालिका कर्मचारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed