{"_id":"6757a8155fee48da5a030426","slug":"damoh-made-a-false-complaint-to-sdm-about-not-getting-the-third-installment-of-pm-awas-yojana-after-investigation-the-complainant-went-to-jail-damoh-news-c-1-1-noi1223-2401786-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: एसडीएम से की पीएम आवास की तीसरी किस्त न मिलने की झूठी शिकायत, जांच के बाद शिकायतकर्ता गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: एसडीएम से की पीएम आवास की तीसरी किस्त न मिलने की झूठी शिकायत, जांच के बाद शिकायतकर्ता गया जेल
Tue, 10 Dec 2024 08:22 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 08:22 AM IST
सार
Damoh: जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि जांच में पता चला 30 अगस्त 2018 को तीसरी किस्त बल्लू के खाते में डाली गई है और एक घंटे में खाते से किस्त निकाल ली गई थी। इसके बाद भी पीएम आवास की छत भी नहीं डाली गई।
विज्ञापन
तेंदूखेड़ा एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के तेंदूखेड़ा अनुविभाग के एसडीएम से झूठी शिकायत करना एक आवेदक को इतना महंगा पड़ा कि उसे जेल जाना पड़ा। जिसके बाद झूठी शिकायत करने वाले लोगों में भी डर का माहौल है। तेंदूखेड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत बम्होरी पांजी के ग्राम रामादेही निवासी बल्लू पिता मोहन घोषी ने पिछले दिनों एसडीएम सौरभ गंधर्व से पीएम आवास की तीसरी किस्त न मिलने की शिकायत की थी। जिसकी जांच जनपद सीईओ मनीष बागरी द्वारा की गई। जिसमें स्पष्ट हुआ कि 30 अगस्त 2018 को तीसरी किस्त बल्लू के खाते में डाली गई है और एक घंटे में खाते से किस्त निकाल ली गई थी।
इसके बाद भी पीएम आवास का छत भी नहीं डाला गया है। जांच में आवेदक की शिकायत गलत पाई गई। जिस कारण पंचायत सचिव रामकुमार पाल एवं रोजगार सहायक के द्वारा तेंदूखेड़ा एसडीओपी को लिखित शिकायत कर कहा गया था कि बल्लू के द्वारा गलत शिकायतें कर परेशान किया जाता है। जिसके चलते पुलिस ने बल्लू के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया शनिवार को बल्लू को जेल भेज दिया गया।
जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि जनसुनवाई में किस्त को लेकर शिकायत की गई थी जो जांच के दौरान गलत निकली। साथ ही सचिव के साथ गाली गलौज भी बल्लू के द्वारा की गई थी। जिस पर एफआईआर करने बोला गया। तेंदूखेड़ा प्रभारी थाना प्रभारी आरके गोस्वामी ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।