{"_id":"66ebd4f97c1e39a7cf058735","slug":"damoh-leopard-seen-on-the-railway-track-pilot-of-goods-train-informed-the-station-master-forest-staff-reached-the-spot-damoh-news-c-1-1-noi1223-2122589-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: रेलवे ट्रेक पर दिखा तेंदुआ, मालगाड़ी के पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी सूचना, मौके पर पहुंचा वन अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: रेलवे ट्रेक पर दिखा तेंदुआ, मालगाड़ी के पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी सूचना, मौके पर पहुंचा वन अमला
Thu, 19 Sep 2024 02:26 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:26 PM IST
सार
सगोनी रेंजर अखिलेश चौरसिया के निर्देशन में वन विभाग की टीम घटेरा और गोला पट्टी के बीच खेड़ा बीट के जंगलों में लगातार सर्चिंग कर रही है। सगोनी रेंजर अखिलेश चौरसिया ने बताया कि तेंदुआ या तेंदुए जैसा दिखने वाला जंगली जानवर, जिसे गुलबाघ कहा जाता है, भी हो सकता है। इनकी संख्या जंगलों में अधिक है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ खड़े वनकर्मी
विस्तार
दमोह कटनी रेल ट्रैक के घटेरा और गोलापटी स्टेशन के बीच गुरुवार सुबह चार बजे ट्रैक पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। उसी समय वहां से गुजर रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने तेंदुए को देखा और इस संबंध में लिखित मेमो घटेरा स्टेशन मास्टर को दिया। स्टेशन मास्टर ने यह जानकारी बनवार चौकी प्रभारी को दी। जैसे ही यह बात आसपास के गांवों में फैली, ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव ने तेंदुए या अन्य किसी जानवर से संभावित खतरे को लेकर लोगों को अलर्ट किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कटनी से बीना की ओर जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने घटेरा के पास रेलवे ट्रैक पर तेंदुए को ट्रैक पार करते हुए देखा। इसके बाद पायलट ने घटेरा स्टेशन मास्टर को सूचित किया। स्टेशन मास्टर अक्षांश चंदेरिया ने जबलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। जबलपुर रेलवे विभाग ने दमोह कंट्रोल रूम को अवगत कराया। इसके बाद, नोहटा थाने के अंतर्गत आने वाले बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव ने घटेरा, मनगवा, गोला पट्टी, हरदुआ और आसपास के अन्य गांवों में जाकर ग्रामीणों को तेंदुए के देखे जाने की सूचना दी और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर तेंदुए की खोज में जुट गई है।
विज्ञापन
सगोनी रेंजर अखिलेश चौरसिया के निर्देशन में वन विभाग की टीम घटेरा और गोला पट्टी के बीच खेड़ा बीट के जंगलों में लगातार सर्चिंग कर रही है। सगोनी रेंजर अखिलेश चौरसिया ने बताया कि तेंदुआ या तेंदुए जैसा दिखने वाला जंगली जानवर, जिसे गुलबाघ कहा जाता है, हो सकता है। इनकी संख्या जंगलों में अधिक है। घटेरा, गोलापटी, खेडार से लेकर बमुनिया तक जंगल का बहुत बड़ा क्षेत्र है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
