फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Leopard attacked farmer who went to start machine in field he was brought to hospital injured condition

Damoh News: खेत में मशीन चालू करने गए किसान पर तेंदुए ने किया हमला, घायल अवस्था में लाया गया अस्पताल

Sat, 09 Nov 2024 06:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 06:13 PM IST
सार

किसान छिदामी आदिवासी ने बताया कि वह खेतों में पानी देने मोटर चालू करने गया था। उसी समय तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ क्षेत्र में है और यह क्षेत्र नौरादेही की सर्रा रेंज में आता है।

विज्ञापन
Damoh Leopard attacked farmer who went to start machine in field he was brought to hospital injured condition
घायल किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आने वाली बमनोदा ग्राम पंचायत के सतापेरी गांव में शनिवार सुबह खेत पर मशीन चालू करने गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों को जानकारी लगी तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ भाग गया।

विज्ञापन


घायल किसान को इलाज के लिए सर्रा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और घटना की जानकारी नौरादेही अभ्यारण्य के अधिकारियो को दी है। मामला व्यारमा नदी के समीप का है। यहां सतपेरी गांव निवासी किसान छिदामी पिता मिट्ठू गोड़ (60) शनिवार सुबह नदी किनारे खेत पर रखी मोटर चालू करने गया था। उसी दौरान तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। पेट और हाथ में कई जगह उसने हमला किया। तभी ग्रामीणों का शोर सुनते ही वह भाग गया। बाद में किसान घायल अवस्था में अपने गांव आया। परिजन उसे लेकर सर्रा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां घायल का इलाज हुआ। बाद में मामले की सूचना सर्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई।
विज्ञापन


किसान छिदामी आदिवासी ने बताया कि वह खेतों में पानी देने मोटर चालू करने गया था। उसी समय तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ क्षेत्र में है और यह क्षेत्र नौरादेही की सर्रा रेंज में आता है। सर्रा निवासी मान सिंह यादव ने बताया कि तेंदुआ सर्रा और आसपास के क्षेत्र में बड़ी सख्या में है।सर्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी वलविंदर सिंह से ने बताया, छिदामी आदिवासी ने तेंदुए द्वारा हमला करने की बात कही है, उसका उपचार कराया गया है। मैं भी मौके पर जाकर निरीक्षण करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारो और हैं जानवर
तेंदूखेड़ा ब्लॉक में अब चारो ओर शाकाहारी और मांसाहारी जंगली जानवरों ने अपना बसेरा बना लिया है। तेंदूखेड़ा का आधे से ज्यादा भाग अब रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व का हिस्सा बन गया और जो बचा हिस्सा है, वह सामान्य वन में आता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed