फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Jabera Health Center doctor accused of fake attendance on Sarthak app, studio operator disclosed

Damoh: जबेरा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पर सार्थक एप पर फर्जी हाजिरी लगाने के आरोप, स्टूडियो संचालक का खुलासा

Thu, 03 Oct 2024 04:51 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
Damoh Jabera Health Center doctor accused of fake attendance on Sarthak app, studio operator disclosed
अस्पताल में मोजूद जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि
दमोह जिले के जबेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक डॉक्टर पर सार्थक एप से फर्जी हाजिरी डालने का आरोप लगा है। एक फोटो स्टूडियो संचालक ने इस मामले का खुलासा किया और बताया कि उसके मोबाइल से डॉक्टर यह हाजिरी डालते थे। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग अधिकारियों से की है।
विज्ञापन


सरकारी अधिकारी, कर्मचारी अपना काम ईमानदारी से करें इसके लिए शासन ने सार्थक एप से हाजरी डालने की शुरुआत की गई है, लेकिन दमोह जिले के जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक सरकारी डॉक्टर इस एप से फर्जी हाजिरी डाल रहे हैं। डॉक्टर शुभम राजपूत एक फोटो स्टूडियो संचालक सुखदेव सिंह के माध्यम से फर्जी हाजिरी डलवा रहे थे। इस फर्जीवाड़ा को स्वयं सुखदेव सिंह ने उजागर किया, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कोई इस तरह से फर्जी अटेंडेंस डालकर वेतन प्राप्त करे। इसकी जानकारी उन्होंने जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह को दी और सुजान सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा पहुंचकर देखा तो वहां पर डॉक्टर शुभम सिंह राजपूत नहीं थे, लेकिन सार्थक एप के माध्यम से उनके अटेंडेंस डल चुकी थी।
विज्ञापन


बताया गया कि डॉक्टर ने सुखदेव सिंह के यहां जाकर अपना एक बड़ा सा फोटो दिया एवं मोबाइल में एप डाउनलोड कर अपने पासवर्ड से सुखदेव सिंह के माध्यम से प्रतिदिन हाजिरी लॉगिन एवं लॉगआउट करवाते थे। जब अस्पताल पहुंचने का समय होता था तो लॉगिन और जब वह अस्पताल से ड्यूटी करके बाहर जा रहे होते थे तो लॉग आउट हो जाती थी। इस तरह से 25 सितंबर से लगातार अपनी अटेंडेंस सार्थक एप के माध्यम से डलवा रहे थे। वहीं डॉक्टर शुभम राजपूत से जब आरोप पर बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन का कहना है उनके पास इस बात की जानकारी आई है वह डॉक्टर से मिलने जबेरा जाएंगे और गलती मिलती है तो कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed