फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Jabera and Patharia assembly got ministers

MP Politics: एक दशक का सूखा खत्म, जबेरा और पथरिया विधानसभा को मिले मंत्री, दमोह और हटा की उम्मीदें टूटी

Wed, 27 Dec 2023 11:47 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Dec 2023 11:47 AM IST
सार

MP Politics: जिले के जबेरा और पथरिया के विधायक धर्मेंद्र सिंह और लखन पटेल को मोहन यादव मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाया गया है। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह को दूसरी बार जीत हासिल करने पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
Damoh Jabera and Patharia assembly got ministers
धर्मेंद्र सिंह और लखन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की जबेरा और पथरिया विधानसभा में मंत्री का सूखा एक दशक के बाद खत्म हो गया और दोनों विधानसभाओं के विधायकों धर्मेंद्र सिंह और लखन पटेल को मोहन यादव मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं दमोह और हटा की उम्मीदें टूट गईं, क्योंकि उम्मीद लगाई जा रही थी कि दमोह से आठवीं बार के विधायक जयंत मलैया और हटा से तीसरी बार की विधायक उमा देवी खटीक को मंत्री बनाया जायेगा, लेकिन पहले मंत्रिमंडल में यह नहीं हो सका, लेकिन जिले को दो मंत्री जरूर मिल गए।

विज्ञापन


जबेरा में 10 साल बाद मंत्री पद

जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह को दूसरी बार जीत हासिल करने पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद इस विधानसभा को मंत्री पद मिला है। रत्नेश सालोमन 1993 से 2003 तक कांग्रेस से विधायक रहते हुए दिग्विजय सरकार में मंत्री रहे। 2003 में भाजपा के चंद्रभान सिंह को जबेरा से विधानसभा का टिकट देकर कांग्रेस के  रत्नेश सालोमन के खिलाफ उतारा गया और चंद्रभान सिंह चुनाव जीत गए, लेकिन 2004 में लोकसभा चुनाव में चंद्रभान सिंह को दमोह लोकसभा से प्रत्यासी बनाया गया और वह जीतकर दिल्ली पहुंचे इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और जबेरा विधानसभा में उपचुनाव हुआ। भाजपा से दशरथ सिंह चुनाव मैदान में थे और कांग्रेस से रत्नेश सालोमान।

विज्ञापन


इस उपचनाव में दशरथ सिंह को प्रदेश में भाजपा की सरकार होने का फायदा मिला और वह चुनाव जीत गए। 2008 में विधानसभा के आम चुनाव हुए और रत्नेश सालोमन पुनः चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इसी दौरान 2011 में उनका निधन हो गया और एक बार फिर जबेरा में उपचुनाव हुआ। कांग्रेस की ओर से सालोमन की बेटी तान्या चुनाव मैदान में थी और भाजपा की ओर से दशरथ सिंह थे। दशरथ सिंह ने यह उपचुनाव भी जीत लिया और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बने और अब 2023 में किसी विधायक को जबेरा से मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पथरिया में 10 साल बाद फिर कुर्मी विधायक मंत्री
जिले की पथरिया विधानसभा का हाल भी जबेरा की तरह ही रहा है। यहां भी 10  साल के बाद मंत्री पद मिला है, लेकिन इसे भी इत्तेफाक कहें की फिर से कुर्मी समाज के विधायक को ही पथरिया से मंत्री बनाया गया लखन पटेल इस बार दूसरी बार विजय होने पर मंत्री बने हैं। यह सीट 2003 तक आरक्षित थी 2008 में इसका परिसीमन हुआ और पूर्व सांसद डाक्टर रामकृष्ण कुसमरिया को पथरिया विधानसभा से चुनाव में उतारा गया। उनके जितने के बाद वह प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री बनाए गए, लेकिन 2013 में यहां से लखन पटेल विधायक बने और तभी से इस विधानसभा से कोई मंत्री नही बना। 2023 में दूसरी बार लखन पटेल ने पथरिया विधानसभा से चुनाव जीता और मोहन यादव की सरकार में मंत्री बनाए गए। इस प्रकार से यहां भी 10 साल का सूखा खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed