फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh In the month of Sawan, crowd of people started buying Gangajal bottles from the post office

Damoh News: सावन महीने में डाकघर से गंगाजल खरीदने के लिए लगी लोगों की भीड़, 400 बॉटल बेची गईं

Sun, 04 Aug 2024 11:17 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2024 11:17 AM IST
सार

मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर शैलेंद्र प्रजापति ने बताया कि सालभर गंगाजल की बिक्री होती है, लेकिन सावन के माह में इसकी बिक्री बढ़ जाती है।  सोमवार से डाक विभाग द्वारा शहर के जटाशंकर में स्टॉल लगाकर गंगाजल की बिक्री की जाएगी।

विज्ञापन
Damoh In the month of Sawan, crowd of people started buying Gangajal bottles from the post office
डाकघर में रखी गंगाजल की बॉटल

विस्तार

दमोह शहर के बड़े डाकघर में इन दिनों लोग गंगाजल की बॉटल लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल की बॉटल खरीद रहे हैं। दरअसल, सावन के महीने में श्रद्धालु भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करते हैं, जिससे गंगाजल की मांग बढ़ गई है। डाकघर में रोजाना 20 से 25 गंगाजल की बॉटल की बिक्री हो रही है और अभी तक 400 बॉटल बिक चुकी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने भक्तों को गंगाजल पहुंचाने की सुविधा शुरू की थी, जिसमें सीधे गंगोत्री से गंगाजल को बॉटल में पैक कर मुख्य डाकघरों में उपलब्ध कराया जाता है। 250 मिली लीटर की गंगाजल की एक बॉटल की 30 रुपये में मिलती है। 
विज्ञापन


सोमवार को लगाया जाएगा स्टॉल
मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर शैलेंद्र प्रजापति ने बताया कि सालभर गंगाजल की बिक्री होती है, लेकिन सावन के माह में इसकी बिक्री बढ़ जाती है। वर्तमान में डाकघर में गंगाजल की बॉटल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि अगले सोमवार से डाक विभाग द्वारा शहर के जटाशंकर में स्टॉल लगाकर गंगाजल की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखियों के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे
रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को है और डाक विभाग ने बहनों के लिए विशेष लिफाफे तैयार किए हैं। बारिश के सीजन में राखियां गीली न हों, इसलिए वाटरप्रूफ लिफाफे तैयार किए गए हैं। भारतीय डाक विभाग की ओर से 10, 15 व 30 रुपए की कीमत वाले ये लिफाफे दो साइज में उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें राखियां रखकर पूरे देश में पोस्ट की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed